नई दिल्ली। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट 292 को रोम डायवर्ट किया गया है. ये फ्लाइट न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही थी. बताया जा रहा है कि सुरक्षा खतरे के मद्देनजर फ्लाइट को इलटी के रोम डायवर्ट कर दिया गया है.
शराब पीकर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, इन प्रमुख स्थानों पर चला अभियान, जानिए
सूत्रों का कहना है कि न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के प्लेन 292 को बम की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद फ्लाइट को रोम के फिउमिसिनो एयरपोर्ट के ओर डायवर्ट किया गया. फ्लाइट को डायवर्ट करके रोम में उतारा जा रहा है. इसके बाद पूरी फ्लाइट को चेक किया जाएगा और क्लीयरेंस के बाद फ्लाइट को दिल्ली की ओर रवाना किया जाएगा.
बड़ी खबर, काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर 3 दिनों तक प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था पर रोक
बोइंग 777-300ईआर प्लेन ने आज जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी. एक नॉन स्टॉप ट्रांसकांटिनेंटल फ्लाइट थी. हालांकि, प्लेन के बीच में पहुंचने के बाद क्रू मेंबर्स को प्लेन में एक संभावित विस्फोटक डिवाइस की खुफिया जानकारी मिली. इसके बाद फ्लाइट को अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप तत्काल इटली के ओर डायवर्ट कर दिया गया.




