बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवापारा इलाके में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक मकान में 8 से 10 महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। घटना में ब्राह्मण समाज की महिला के नाम आने से हिंदू संगठनों में तीव्र आक्रोश है।
Read Also- बलरामपुर में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, कई किसान गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि बंधवापारा स्थित चंद्रिका बाई सूर्यवंशी के मकान में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और संगठन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
Read Also- स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में फहराया जाएगा तिरंगा, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश
हिंदू संगठनों का आरोप है कि संध्या तिवारी नामक महिला यहां प्रार्थना सभा के बहाने उपस्थित महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म के ग्रंथ, पोस्टर, धार्मिक किताबें और अन्य सामग्री बरामद की। इसके बाद संध्या तिवारी समेत अन्य लोगों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।




