Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में पुलिस अफसरों से जुड़े गांजा तस्करों के तार:GRP के 4 आरक्षक फंसे, क्राइम ब्रांच के भी कई कॉन्स्टेबल रडार में…

    छत्तीसगढ़ में पुलिस अफसरों से जुड़े गांजा तस्करों के तार:GRP के 4 आरक्षक फंसे, क्राइम ब्रांच के भी कई कॉन्स्टेबल रडार में…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 29, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Rajnandgaon News
    Rajnandgaon News

    Breaking News in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पुलिस के बड़े अफसरों के संरक्षण में गांजा तस्करी कराने का आरोप लगा है।इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपों की जांच के बाद गांजा अफरातफरी करने के मामले में बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस ने GRP के चार आरक्षकों को पकड़ा है।

    हालांकि, बड़े अफसरों का नाम सामने आने के बाद पुलिस अफसरों की भी नींद उड़ गई है। अधिकारिक रूप से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। इसमें बिलासपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षकों की भी मिलीभगत होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तस्करों से गांजा जब्त करने के बाद उसे नशे का कारोबार करने वालों के पास सप्लाई किया जाता था।

    Read Also-  जगदलपुर मेयर सफीरा बोलीं-कांग्रेस में मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया, इसलिए पार्टी छोड़ी, अब काम पर उठा रहे सवाल, भ्रष्टाचार के आरोप गलत

    ट्रेनों में गांजा तस्करी रोकने बनाई थी टीम
    Breaking News in Chhattisgarh:  ट्रेनों में गांजा तस्करी रोकने के लिए क्राइम ब्रांच की तर्ज पर राज्य रेलवे सुरक्षा बल GRP में एंटी क्राइम टीम गठित किया गया है। इसमें बिलासपुर GRP के चार आरक्षक संतोष राठौर, लक्ष्मण गाइन, सौरभ नागवंशी और मन्नू प्रजापति के साथ ही इंद्रजीत बघेल और राजा दुबे को शामिल किया गया था। बाद में राजा दुबे और प्रधान आरक्षक इंद्रजीत बघेल का ट्रांसफर कर दिया गया। इस बीच आईजी को शिकायत मिली कि बड़े अफसरों के संरक्षण में जीआरपी के एंटी क्राइम टीम के आरक्षक गांजा की अफरातफरी करते हैं।

    IG के निर्देश पर शुरू हुई जांच, आरक्षक समेत चार पकड़ाए
    बताया जा रहा है कि IG तक इसकी शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि बीते 24 अक्टूबर को ही GRP ने गांजा का बड़ा खेप पकड़ा था, जिसमें मध्यप्रदेश के जबलपुर और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के युवक को गिरफ्तार किया गया था।

    Read Also-   आज धनतेरस, कल रूप चतुर्दशी… जानिए दीवाली से लेकर अन्नकूट और भाई दूज तक के शुभ मुहूर्त

    उनके पास से केवल 10-10 किलो गांजा की जब्ती बनाई गई। बाकी के गांजा को GRP की टीम ने दूसरे तस्करों के माध्यम से अफरातफरी कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने GRP के आरक्षकों को भी पकड़ा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से मना कर रही है। दावा किया जा रहा है कि शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

    पुराने रिकार्ड भी खंगाल रही पुलिस
    Breaking News in Chhattisgarh:  बताया जा रहा है कि टीम अब जीआरपी के आरक्षकों की पुराने रिकार्ड भी खंगाल रही है। पुलिस को कोरबा समेत अन्य जिलों में गांजा व मादक पदार्थों की अफरा-तफरी के कुछ मामले भी सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि कुछ आरक्षक पहले भी नशे का सामान के साथ पकड़े गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद वो फिर से नौकरी में वापस आ गए और अवैध कारोबार करने लगे।

    Read Also-   जिला अदालत में हंगामा, वकीलों और जज के बीच हुई तीखी नोकझोंक, कोर्ट रूम में पुलिस ने भांजी लाठियां

    ACCU के नोडल अफसर को पता नहीं
    मामले की जानकारी लेने के लिए पुलिस की रेंज साइबर थाना और एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) के नोडल अधिकारी अनुज कुमार से संपर्क किया गया। उन्होंने इस मामले में कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। जब टीम के सदस्यों द्वारा आरक्षकों को सिविल लाइन थाने में पूछताछ करने की जानकारी दी गई, तब उन्होंने इसकी जानकारी जुटाने की बात कही।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.