CM Sai Statement For Making Cow the National Animal : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को एक सवाल पर सरपट भागते हुए दिखाई दिए। जी हां! बीजेपी के मुख्यमंत्री साय से जब पत्रकारों ने मुस्लिम महासभा के “गाय” को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर सवाल किया कि ऐसा किया जाना चाहिए तो उन्हें इसका बिना जवाब दिए ही वहां से जाना जरूरी समझा।
यहां देखे वीडियो.. : “गाय” को राष्ट्रीय पशु बनाना चाहिए या नहीं, बीफ एक्सपोर्ट कंपनियां बंद होनी चाहिए या नहीं…पर देखिए बीजेपी मुख्यमंत्री का स्टैंड
CM Sai Statement For Making Cow the National Animal : दरअसल गुरुवार को मुस्लिम महासभा की रायपुर में बैठक संपन्न हुई। इसमें “गाय” को राष्ट्रीय पशु बनाने के साथ देश में जितने भी बीफ एक्सपोर्ट कंपनियों को बंद समेत गौ रक्षा के नाम पर मारपीट, हत्याएं और उगाही करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखने का निर्णय लिया गया।
Read Also : CM विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर : बगिया में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम
CM Sai Statement For Making Cow the National Animal : मुस्लिम समाज की इस मांग को लेकर जब विष्णुदेव साय से शुक्रवार को रायपुर के हेलीपेड में सवाल किया गया तो उन्होंने अपने जवाब में कहा “हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते है और उनकी पूजा करते है। जैसे ही पत्रकार ने सवाल दागा कि करना चाहिए कि नहीं तो सीएम साय इसका जवाब दिए बगैर ही वहां से चलते बने।




