GPM Latest News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व कार्यों में पटवारियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। तमाम निर्देशों और चेतावनियों के बावजूद कुछ पटवारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।
Read Also- छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस अधिकारियों के थोक में तबादले, कई जिलों और विभागों में हुआ बड़ा फेरबदल
GPM Latest News: बैठक के दौरान कलेक्टर ने नक्शा बटांकन, सीमांकन, अभिलेखों की शुद्धता, आधार प्रविष्टि, किसान किताब, किसान पंजीयन सहित स्वामित्व योजना की गहन समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।राजस्व कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण चार पटवारियों की एक-एक वेतन वृद्धि पर असंचयी प्रभाव से रोक लगा दी गई है, जबकि एक परिवीक्षाधीन पटवारी को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही पेंड्रा तहसील के ग्राम पंचायत बचरवार के कोटवार के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Read Also- मिस्ड कॉल से मिलेगा बिजली कनेक्शन: CSPDCL ने शुरू की 24×7 सेवा
GPM Latest News: कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नक्शा बटांकन कार्य में 15 दिनों के भीतर 80 प्रतिशत तथा एक माह में 95 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। राजस्व पखवाड़ा और सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का निपटारा 5 मई तक हर हाल में किया जाना है। इसके बाद 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।




