ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का मंच से दिया बयान फिर चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से कहा है कि, एक खास मांग के लिए वे आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर महल के दरवाजे पर बैठ जाएंगे. ऊर्जा मंत्री ने यह बयान ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे.
जिले में हाथी की धमक: अलर्ट मोड पर वन विभाग, गांव में दहशत का माहौल, कराई जा रही मुनादी
सिंधिया के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री
असल में ग्वालियर में सोमवार को विजयाराजे सिंधिया कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था. जिसमें शामिल होने ऊर्जा मंत्री केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ पहुंचे थे. यहां मंच से छात्राओं को संबोधित करते करते ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर के विकास और मध्य प्रदेश में ग्वालियर की भूमिका पर बात की. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश गठन के समय ग्वालियर के वर्चस्व और उपलब्धियों का बखान किया.




