रायपुर। नंदनवन जंगल सफारी के लिए नागालैंड से लाए गए हिमालयन भालू के जोड़े में से एक नर भालू की रास्ते में मौत हो गई है। यह घटना 19 फरवरी को हुई थी, और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि भालू की मौत किस कारण से हुई।
पति करता था चरित्र पर शंका, पत्नी ने रसोई से उठाया चाकू, किया हमला, बालको अस्पताल में इलाज जारी
नंदनवन जंगल सफारी में वन्यजीवों की अदला-बदली का कार्यक्रम जारी है। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां से पांच चीतल और दो ब्लैक बैग नागालैंड भेजे गए थे, और वापसी में दो हिमालयन भालू लाए गए थे। इनमें से मादा हिमालयन भालू तीन दिन पहले जंगल सफारी में पहुंची है और उसे क्वारंटाइन में रखा गया है।




