Mahasamund Latest News: महासमुंद जिले का आबकारी विभाग इन दिनों शराब में मिलावट और गबन के मामलों को लेकर सुर्खियों में है। ताजा मामला महासमुंद नगर स्थित शासकीय प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान का है, जहां शराब के गबन का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में 36 लाख 90 हजार 790 रुपए के शराब गबन की पुष्टि हुई है। इस मामले में दुकान संचालित कर रहे ईगल हण्टर सोल्यूशन लिमिटेड के चार कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
Mahasamund Latest News: 17 दिसंबर 2024 को सहायक आबकारी अधिकारी दीपक ठाकुर ने शासकीय प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान पर जांच की। जांच के दौरान एक पेटी व्हिस्की मिली, जबकि 14 और 15 दिसंबर को विक्रय शून्य पाया गया। स्टॉक पंजी के अनुसार शराब की 373 बोतलें बताई गई थीं, लेकिन दुकान में केवल 136 बोतलें ही मिलीं। इसके बाद और भी गड़बड़ियां सामने आईं। जांच में यह खुलासा हुआ कि 1 अप्रैल 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक 36 लाख 90 हजार 790 रुपए की शराब का कोई रिकॉर्ड नहीं था और न ही बैंक में पैसे जमा किए गए थे।
Read Also- एसएसपी ने 150 हिस्ट्रीशीटर्स की लगाई क्लास, कहा- सोशल मीडिया पर चाकू के साथ बनाया वीडियो तो खैर नहीं
Mahasamund Latest News: जांच में यह भी सामने आया कि ब्रांडेड शराब की बोतलें ऊपर रखी पेटियों में 12 बोतलें थीं, जबकि नीचे रखी पेटियों में 4 या 3 बोतलें ही पाई गईं। दुकान में प्रतिदिन 1.25 से 1.50 लाख रुपए की सेल होती थी, लेकिन कर्मचारियों ने शराब की बोतलों को बिना स्कैन किए बेचा और प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया। ऑडिटर से बचने के लिए वे शराब की बोतलों की तस्वीरें मोबाइल में खींचकर दिखाते थे, लेकिन ऑडिटर ने कभी भौतिक सत्यापन नहीं किया।




