नई दिल्ली। सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं और निर्जला व्रत रखते हैं, जिसमें दिनभर जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। मान्यता है कि इस कठिन व्रत को रखने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत करने से वर्ष की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व होता है। खासकर जल, अन्न और वस्त्र का दान अत्यंत पुण्यदायक माना गया है।
इस बार की निर्जला एकादशी ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 2025 की निर्जला एकादशी पर ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देवता राशि परिवर्तन करेंगे। बुध का यह गोचर व्यापार, संचार, शिक्षा और बुद्धि पर विशेष प्रभाव डालता है।
बुध के राशि बदलते ही कुछ राशियों के लिए शुभ समय की शुरुआत हो सकती है। खासतौर पर मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशियों के जातकों के लिए करियर में उन्नति, व्यापार में मुनाफा और आर्थिक समस्याओं से राहत के योग बनेंगे। वहीं जिन लोगों को लंबे समय से पारिवारिक या दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें भी राहत मिल सकती है।
संगठन सृजन हेतु AICC के बाद PCC ऑब्जर्वर किये गए नियुक्त, दिग्गज नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
माना जा रहा है कि इस विशेष संयोग में अगर कोई भक्त श्रद्धा से व्रत करता है और पुण्य कार्य करता है, तो उसे दोगुना फल प्राप्त होता है। ऐसे में यह निर्जला एकादशी न केवल आध्यात्मिक रूप से बल्कि ज्योतिषीय रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
व्रती इस दिन गंगा स्नान, दान, जप और भगवान विष्णु के नाम का संकीर्तन करके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर सकते हैं।
वृषभ राशि
निर्जला एकादशी के दिन से वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल देखने को मिलेगा। धन भाव का बुध आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति दिला सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। आप अपने परोपकार के लिए जाने जाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आप लोगों के मध्य प्रसिद्ध होंगे। आपके न्याय की चर्चा पूरे समाज में होगी। जॉब से जुड़े लोगों को विशेष ऑफर मिल सकता है।
धन लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी पद पर कार्यरत लोगों के लिए समय अनुकूल है। आप अपने कार्य से धन कमाने में सफल होंगे। नए काम की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में अहम फैसला लेंगे। नए पार्टनर के कारोबार के लिए मिल सकते हैं। कारोबार में सफलता पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। साथ ही सफेद और हरे रंग की चीजों का दान करें।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच
सिंह राशि
निर्जला एकादशी के दिन बुध देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को शुभ फल मिल सकता है। बुध देव आपको शुभ फल देंगे। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। विशेष विषय में रूचि बढ़ेगी। कारोबार में डबल बेनिफिट होगा। इससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आप अपनी मेहनत से धन कमाने में सफल होंगे। शत्रुओं की गलती से आपको लाभ मिल सकता है। हालांकि, एकांत रहना पसंद करेंगे। लाल और पीले रंग की चीजों का दान करें। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। साथ ही माता-पिता और गुरुजनों की सेवा और सम्मान करें।




