Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी

    September 19, 2026

    डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी
    • डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल
    • आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को थमाया टीसी, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश
    • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
    • अब बिजली उपभोक्ता नहीं, ‘ऊर्जा दाता’ बन रहे लोग, सूर्य घर योजना से छतों पर हो रहा बिजली उत्पादन
    • राजीव भवन में कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, निष्कासित नेताओं की वापसी पर हुआ मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी

    PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 19, 2026Updated:September 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। लोक निर्माण विभाग(PWD) में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था अब नए सरकारी पोर्टल GePNIC पर शिफ्ट होने जा रही है। 1 अक्टूबर 2026 से विभाग की सभी नई निविदाओं का सृजन और प्रकाशन Government e-Procurement-NIC (GePNIC) के माध्यम से होगा। निविदा जारी करने से लेकर उसके मूल्यांकन और आगे की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया इसी पोर्टल पर पूरी की जाएगी। विभाग ने नई व्यवस्था शुरू होने से पहले सभी ठेकेदारों और विभागीय अमले को जरूरी तकनीकी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    नई निविदाओं में भाग लेने वाले ठेकेदारों के लिए GePNIC पर नामांकन (Enrollment) कराना जरूरी होगा। विभाग ने ठेकेदारों को समय रहते पोर्टल पर नामांकन कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू किया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार संघ के अध्यक्ष वीरेश शुक्ला और रूपेश सिंघल को पत्र भेजकर ठेकेदारों तक नई व्यवस्था की जानकारी पहुंचाने और उन्हें नामांकन के लिए प्रेरित करने को कहा है।

    GePNIC पर होगी पूरी टेंडर प्रक्रिया

    नई व्यवस्था में सिर्फ टेंडर प्रकाशित करना ही नहीं, बल्कि निविदा की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन GePNIC पर होगी। इसमें निविदा का सृजन, प्रकाशन, बिड प्राप्ति, तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन सहित संबंधित कार्यवाहियां शामिल हैं। विभाग ने अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए ठेकेदारों को पोर्टल पर नामांकन की प्रक्रिया पहले ही पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    पुराने पोर्टल पर 31 मार्च 2027 तक होगी लंबित कार्यवाही

    पुराने ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 30 सितंबर 2026 तक प्रकाशित निविदाओं की बिड प्राप्ति, मूल्यांकन, स्वीकृति और अन्य लंबित ऑनलाइन कार्यवाही 31 मार्च 2027 तक पुराने पोर्टल पर पूरी की जाएंगी। इसके बाद वर्तमान ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर किसी तरह की निविदा संबंधी कार्यवाही नहीं होगी।

    अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

    विभागीय स्तर पर भी नई व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी निविदा आमंत्रण अधिकारियों, तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन समिति के सदस्यों तथा संबंधित कर्मचारियों को यूजर आईडी बनवाने, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से ही बिना किसी तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन के सुचारू व प्रभावी तरीके से काम करना शुरू कर दें, इस पर विभाग का विशेष जोर है।

    पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया के इस बदलाव के साथ ठेकेदारों को पुराने पोर्टल के बजाय GePNIC को नए निविदा प्लेटफॉर्म के रूप में अपनाना होगा। विभाग ने अधिकारियों और ठेकेदारों से नई व्यवस्था की तैयारी निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने को कहा है, ताकि 1 अक्टूबर से सभी नई निविदाएं निर्बाध रूप से नए पोर्टल पर संचालित की जा सकें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल

    आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को थमाया टीसी, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

    युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा

    अब बिजली उपभोक्ता नहीं, ‘ऊर्जा दाता’ बन रहे लोग, सूर्य घर योजना से छतों पर हो रहा बिजली उत्पादन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.