नई दिल्ली। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद आज (21 अप्रैल) उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंचे हैं. वेंस की ये पहली भारत यात्रा है. ये यात्रा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलने वाली है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने पूरे परिवार के साथ भारत पहुंचे. दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह लगभग 9.30 बजे उनका विमान लैंड हुआ.
सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, मारा गया एक करोड़ का इनामी विवेक दस्ते
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अपनी पत्नी उषा के साथ आज दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उषा वेंस, जो भारतीय मूल की हैं. वेंस के बच्चों ने बेटों ने कुर्ता-पायजामा पहना, जबकि बेटी लहंगे में नजर आई. पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर पालम हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
पटवारियों की लापरवाही पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा, चार की वेतन वृद्धि पर लगी रोक
उपराष्ट्रपति वेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर औपचारिक मुलाकात करेंगे. इससे पहले वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर गए. वे पारंपरिक भारतीय दस्तकारी सामान बेचने वाले एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी दौरा कर सकते हैं.




