कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानिये रूट...
इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है, पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है.
इसके लिए श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कराते हैं.
3 जुलाई से शुरू हो रही यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी.
बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा समुद्र तल से करीब 13000 फीट ऊपर स्थित है, जानिये रूट...
चंदनवाड़ी के बाद पिस्सू टॉप, जोजी बल, नाग कोटी, शेषनाग, वारबल, महागुनस टॉप, पाबीबल, पंचतरणी और अंत में संगम पड़ाव आता है.
संगम से अमरनाथ गुफा की दूरी सिर्फ तीन किलोमीटर रह जाती है. यात्री यहां से जगह-जगह पर आराम करते हुए अमरनाथ तक पहुंचते हैं.
इस यात्रा को पूरा करने के लिए 3-5 दिन लगते हैं. वहीं दूसरा रूट गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू होता है.
बालटाल के बाद डोमाली, बरारी और फिर संगम आता है. ये रास्ता सिर्फ 14 किलोमीटर का है. इसमें तीन पड़ाव ही होते हैं.