हरतालिका तीज कल, मिलेगा सिर्फ इतने घंटे का मुहूर्त, जानें पूजन विधि

हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का व्रत अत्यधिक महत्व रखता है. यह मुख्य रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

इस बार हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त यानी कल रखा जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है.

हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाएं अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं.

हरतालिका तीज का पूजन मुहूर्त कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 8बजकर 31 मिनट तक रहेगा. जिसमें आप हरतालिका तीज का पूजन कर सकते हैं.

पूजन मुहूर्त

हरतालिका तीज जैसे शुभ दिन पर रवि योग, हस्त नक्षत्र और शुक्र-शनि की युति से नवपंचम योग का निर्माण होने जा रहा है.

शुभ योग

हरतालिका तीज के दिन सुबह से ही संकल्प लेकर बिना पानी पिए व्रत रखें. इस दिन महिलाएं पूर्ण श्रृंगार करें और शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करें.

 तीज पूजन विधि

फिर, स्त्रियां अपनी सास को सौभाग्य की वस्तुएं देकर उनका आशीर्वाद लें. साथ ही हरतालिका तीज के दिन रात्रि जागरण शुभ माना जाता है.