मोबाइल चार्ज करते वक्त भूल कर ना करें ये गलतियां..

अक्सर लोग मोबाइल चार्ज करते समय लापरवाही बढ़ाते हैं और उनके साथ अनहोनी हो जाती है। आपके यहां किसी फैमिली मेंबर के साथ ऐसी घटना ना हो इसके लिए इन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

1 हमेशा इस कंपनी का ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें, जिस कंपनी का मोबाइल यूज कर रहे हैं।

2 इस बात का भी ध्यान रखें कि जो चार्ज आप खरीद रहे हैं वह आपके स्मार्टफोन के मॉडल के हिसाब से परफेक्ट है या नहीं। 

3 स्मार्टफोन को चार्जर से कनेक्ट करने के बाद इस्तेमाल न करें और उसे रात भर चार्जिंग में लगाकर ना छोड़े।

4 हर थोड़ी-थोड़ी देर में मोबाइल चार्ज करने के बजाय उसे एक बार में फुल चार्ज कर ले।

5 जब मोबाइल फुल चार्ज हो जाए तो उसे चार्जर से हटकर बिजली बोर्ड का स्विच ऑफ कर दें। 

6 कभी भी मोबाइल को ऐसी जगह रख कर ना चार्ज करें जहां पर सीधे धूप पड़ती हो 

7 अगर चार्जिंग के दौरान आपका स्मार्टफोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो बैक कवर हटाकर चार्जकरें 

8 अगर आपका चार्जर का केवल कहीं से टूट गया है तो उसे तुरंत बदलने ले।