ये है भारत के सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे हुए राज्य

कर्ज में डूबे राज्य देश के कौन-कौन से राज्य सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे है, इसकी जानकारी नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की महानिदेशक ने दी.

ये हैं कर्जदार राज्य NCAER की महानिदेशक पूनम गुप्ता कहती हैं, वित्त वर्ष 2022-23 में देश में सबसे अधिक कर्ज लेने वाल तीन टॉप राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश और बिहार है.

सबसे कम कर्जदार NCAER की महानिदेशक पूनम गुप्ता के मुताबिक, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात उन राज्यों में है जिनके ऊपर सबसे कम कर्ज है.

राज्य क्यों लेते हैं कर्ज? राज्यों के कर्जदार होने के पीछे कई वजह होती हैं. पहली, वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर, राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर्ज लेने के लिए बाध्य कर सकता है.

सरकारी योजनाएं सरकार समाज में बदलाव लाने के लिए कई बार ऐसी योजनाएं लागू करती है जिससे सरकारी कोष पर असर पड़ता है. ऐसे में कर्ज लिया जाता है.

कब कर्ज की स्थिति बनती है? कर्ज लेने की स्थिति तब बनती है जब सरकार की कमाई से ज्यादा खर्च हो जाता है. या अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो जाती है.

राजनीतिक दबाव कई बार राजनीति दबाव के कारण भी राज्य को कर्ज लेना पड़ता है. नतीजा वो कर्जदार राज्यों की लिस्ट में शामिल हो जाता है