एशिया कप 2025 में अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने कुलदीप

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 14 सितंबर को एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की.

भारतीय टीम को जीत के लिए 129 रनों का मामूली टारगेट मिला था, जिसे उसने 4 ओवर और 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया. और पाकिस्तानी बल्लेबाज उनके सामने रन बनाने के लिए जूझते नजर आए.

जहां उन्होंने तीन अहम विकेट चटकाए, जिनमें हसन नवाज, मोहम्मद नवाज और साहिबजादा फरहान शामिल रहे.

कुलदीप यादव ने 3 विकेट लेकर 18 रन दिए और वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज साबित रहे.

उनका यह प्रदर्शन पहले मैच में UAE के खिलाफ 4/7 की शानदार गेंदबाजी को दोहराता है.

इस वजह से कुलदीप यादव एशिया कप के टी20 संस्करण में में लगातार दो मैचों में तीन-तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने.

इसी के साथ वह भुवनेश्वर कुमार के बाद टी20 एशिया कप में तीन-तीन विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने.