सिर पटका, पत्थर से कुचला, गला घोटा.. उत्तराखंड नर्स रेप - मर्डर केस कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड से कितना अलग?
उत्तराखंड में कार्यरत एक नर्स की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
महिला एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत थी और वो उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बार्डर के पास ही रहती थी.
वह 30 जुलाई की शाम को अस्पताल से निकली और CCTV फुटेज में रुद्रपुर के इंदिरा चौक से ई - रिक्शा लेते देखी गई..
लेकिन उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में काशीपुर रोड पर अपने किराए के आवास पर नहीं पहुंची, जहां वह अपने 11 साल की बेटी के साथ रहती थी..
8 दिन बाद 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश पुलिस को उसका शो दिवदिबा गांव में उसके घर से लगभग 1.5 किलोमीटर एक खाली प्लॉट में मिला..
जांच टीम ने पीड़िता की चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाया है..
आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है, आरोपी दिहाड़ी मजदूर है पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया है
नशे में धुत्त धर्मेंद्र ने पीड़िता को देखा, उसका पीछा किया और उसे पर हमला कर दिया।
आरोपी ने प्रीत का फोन और पर्स से₹3000 भी चुरा लिए..