सर्दी अभी शुरू भी नहीं हुई... और जुकाम ने दस्तक दे दी!बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है।
तापमान में अचानक गिरावट और हवा में नमी बढ़ने सेसर्दी, खांसी और गले में दर्द के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।खासकर बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
ठंडी हवाएँ, प्रदूषण, मौसम का अस्थिर होनाशरीर की इम्यूनिटी कम कर रहा है।रात में तापमान कम और दिन में धूप तेज़, यही सबसे बड़ा कारण।
मौसमी वायरस फैल रहा है, इसलिए लापरवाही न करें।लक्षण दिखें तो तुरंत घर के नुस्खे या डॉक्टर से सलाह लें।खुद दवाई लेने से बचें।
अगर बुखार 3 दिन से ज्यादा रहेया खांसी-जुकाम बढ़ जाए, साँस लेने में दिक्कत होतो तुरंत मेडिकल सलाह लें।
सर्दी का मौसम आने वाला है, पर सतर्क रहकर इसे मजेदार बनाया जा सकता है।गर्म कपड़े, पौष्टिक खाना और थोड़ी सावधानी, यही आपकी ढाल है।याद रखें: “रोकथाम इलाज से हमेशा बेहतर होती है।