इस सर्दी घूमें छत्तीसगढ़ के ये 7 स्वर्ग जैसे ठिकाने!

मैनपाट

ऊँचाई पर बसा खूबसूरत हिल स्टेशन, जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है. यहां ठंडी हवाएं, हरियाली, और तिब्बती मठ आकर्षण हैं. विंटर में तापमान 5°C तक चला जाता है.

चित्रकोट जलप्रपात

इसे भारत का नायग्रा फॉल कहा जाता है. ठंड में इसका बहाव शानदार दिखता है और फॉग के साथ फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट स्पॉट है.

तीरथगढ़ जलप्रपात

 बस्तर में स्थित यह झरना सर्दियों में धुंध और सूर्य की किरणों के साथ जादुई दृश्य देता है. पास में कुटुमसर गुफा भी देख सकते हैं.

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

सर्दियों में सफारी का सबसे अच्छा समय बाघ, हिरण, और कई पक्षी देखने को मिलते हैं.

सिरपुर

बौद्ध और हिंदू धरोहरों से भरा प्राचीन नगर. ठंड में घूमने और खंडहरों की खोज करने का अच्छा मौसम.

बारनवापारा अभयारण्य

सर्दियों में वन्यजीव देखने और ट्रेकिंग के लिए आदर्श यहां का जंगल सफारी अनुभव यादगार होता है.

गंगरेल डैम

वॉटर स्पोर्ट्स, बोटिंग और पिकनिक के लिए शांत जगह ठंड में झील का नजारा बेहद सुंदर होता है.