Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    August 3, 2026

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    August 3, 2026

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव
    • ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल
    • स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 3, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। तेज डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्रों से ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर कोर्ट ने कहा कि त्योहारों का समय आने वाला है। इस दौरान डीजे और दूसरे यंत्रों पर ध्यान देना होगा। सुनवाई के दौरान शासन ने बताया कि कोलाहल अधिनियम में संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इसमें कड़े नियम बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई में ताजा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

    शासन ने बताया है कि ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पुराने ”छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985” में बड़े और कड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिसका ड्राफ्ट अब अंतिम चरण में है। सरकार ने माना कि ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए मौजूदा कानून को और मजबूत बनाना बेहद जरूरी है।

    शपथपत्र में सरकार ने जानकारी दी कि कोलाहल नियंत्रण अधिनियम में संशोधन के लिए गठित ड्राफ्ट कमेटी ने हाल ही में 11 मई, दो जून, आठ जून और 15 जून 2026 को लगातार बैठकें की है। कमेटी ने विभिन्न हितधारकों और जमीनी अधिकारियों से मिले सुझावों के आधार पर प्रस्तावित कानून की धारा-दर-धारा बारीकी से समीक्षा कर जरूरी सुधार किए हैं। नए संशोधन का ड्राफ्ट अब पूरी तरह तैयार होने की कगार पर पहुंच चुका है।

    प्रदेश के गृह विभाग के अनुसार, ड्राफ्ट कमेटी द्वारा अंतिम रूप दिए जाने के बाद इस पूरे प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य की मंत्रिपरिषद के सामने रखा जाएगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद इस संशोधन विधेयक को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पटल पर विचार और पारित करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद यह पूरे राज्य में कानून के रूप में लागू होगा।

    हाईकोर्ट ने ड्राफ्ट को फाइनल करने और कानून बनाने की दिशा में और क्या ठोस कदम उठाए गए हैं, इसकी जानकारी भी मांगी। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के सामने तर्क रखा कि वर्तमान कानून बेहद कमजोर साबित हो रहा है। उनका कहना था कि नियम तोड़ने वालों पर केवल 500 से 1000 रुपए तक का जुर्माना लगाकर कार्रवाई खत्म कर दी जाती है। न तो साउंड सिस्टम जब्त किए जाते हैं और न ही कोई सख्त दंडात्मक कदम उठाया जाता है, जिसके कारण ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा

    पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.