रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड कर रहे एक वायरल गाने की तर्ज पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे को लेकर एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो के माध्यम से कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिल में बढ़ोतरी के मुद्दे पर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। ट्रेंडिंग गाने की धुन पर तैयार इस व्यंग्यात्मक वीडियो में भाजपा सरकार की नीतियों पर कटाक्ष किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दे रही है, लेकिन स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए आम लोगों से उससे कहीं अधिक राशि वसूली जा रही है।
वीडियो में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पहले ही राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर चुकी है और अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी बात जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है।
देखें वीडियो –




