Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    9 अगस्त को भोपाल में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, खेल सुविधाओं के विस्तार पर सीएम डॉ. मोहन यादव का जोर

    August 4, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, सुकमा में हथियार और कारतूस से भरा डंप बरामद

    August 4, 2026

    रायपुर के अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, फिजिकल ट्रेनिंग हेतु 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 9 अगस्त को भोपाल में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, खेल सुविधाओं के विस्तार पर सीएम डॉ. मोहन यादव का जोर
    • नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, सुकमा में हथियार और कारतूस से भरा डंप बरामद
    • रायपुर के अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, फिजिकल ट्रेनिंग हेतु 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
    • डोंगरगढ़ में नहीं थम रही चाकूबाजी: युवक गंभीर, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव
    • ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल
    • स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डोंगरगढ़ में नहीं थम रही चाकूबाजी: युवक गंभीर, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार

    डोंगरगढ़ में नहीं थम रही चाकूबाजी: युवक गंभीर, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 4, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कश्मीरी पारा में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद अब शहर के क्रॉस पहाड़ी क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की हालत गंभीर है और उसका उपचार रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में चल रहा है। पुलिस ने फरार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डोंगरगढ़ थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।

    पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की शाम करीब 7 बजे आर्यन तिवारी अपनी युवती मित्र के साथ क्रॉस पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान महावीर पारा निवासी विक्रम कुल्लू (19) वहां पहुंचा। दोनों के बीच कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

    आरोप है कि विक्रम कुल्लू ने पहले आर्यन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, फिर धारदार चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री (राजनांदगांव) रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस ने साइबर थाना राजनांदगांव की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विक्रम कुल्लू को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2) और 109 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। हाल ही में कश्मीरी पारा में हुए चाकू हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। ताजा घटना के बाद कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई है और शहर में निगरानी बढ़ा दी गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, सुकमा में हथियार और कारतूस से भरा डंप बरामद

    रायपुर के अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, फिजिकल ट्रेनिंग हेतु 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा

    पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.