Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    August 5, 2026

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
    • सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला
    • व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं
    • आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव
    • अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत

    आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 5, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित “आयुष सुरक्षा पोर्टल” आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पोर्टल आयुष औषधियों के उपयोग से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की निगरानी, औषधियों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों के संज्ञान तथा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापनों की रिपोर्टिंग के लिए एक पारदर्शी एवं सुलभ डिजिटल मंच उपलब्ध कराता है।

    पोर्टल के माध्यम से आयुष चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं आम नागरिक आयुष औषधियों के सेवन के पश्चात होने वाली किसी भी प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया, औषधियों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक विज्ञापन की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित प्राधिकारियों द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।

    छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग द्वारा प्रदेश के नागरिकों एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों से अपील की गई है कि आयुष औषधियों से संबंधित किसी भी प्रतिकूल प्रभाव, गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी आयुष सुरक्षा पोर्टल पर दर्ज कराएं। यह पहल आयुष औषधियों के सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

    अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन शिकायत/फीडबैक दर्ज करने के लिए आयुष सुरक्षा पोर्टल https://suraksha.ayush.gov.in/ पर जाएं.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव

    अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

    इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.