Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    August 5, 2026

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
    • सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला
    • व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं
    • आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव
    • अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 5, 2026Updated:August 5, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के विवाद के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी दो नगर निगम आयुक्तों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई है।

    सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त डी.एस. राजपूत पर जनप्रतिनिधि के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि दोनों अधिकारी न तो उनके फोन का जवाब देते हैं और न ही जनहित से जुड़े मामलों में अपेक्षित सहयोग और जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

    बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगमों में सांसद द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जाती है। बिना टेंडर विकास कार्य कराए जाते हैं और बाद में उनका भुगतान किया जाता है। साथ ही, कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच भी नहीं कराई जाती। शिकायत के आधार पर कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के माध्यम से संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है।

    सूत्रों के अनुसार, लोकसभा सचिवालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। अब इस मामले में शासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    इससे पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया पर फोन पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन की शिकायत की थी। उस मामले में भी लोकसभा सचिवालय जानकारी जुटा रहा है।

    इधर, सांसद और आईएएस अधिकारियों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की कमान दिल्ली और नागपुर के हाथों में है। उनका कहना था कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार संसदीय मर्यादा के विपरीत है और उन मतदाताओं का भी अपमान है जिन्होंने उन्हें चुनकर संसद भेजा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत

    छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव

    अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

    इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.