Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

    August 5, 2026

    सांसद-आईएएस विवाद पर सियासत तेज, अरुण साव बोले- अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए

    August 5, 2026

    सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
    • सांसद-आईएएस विवाद पर सियासत तेज, अरुण साव बोले- अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए
    • सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र
    • सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
    • सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला
    • व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं
    • आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 5, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। वाहनों में स्टंटबाजी को लेकर हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद चलती कारों की सनरूफ में स्टंट करने और रील बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोर्ट ने नेशनल हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर युवतियों के स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर सख्ती दिखाई है।

    चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने SSP रजनेश सिंह को व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने पूछा है कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं.

    दरअसल, कोनी रोड में एक कार के सनरूफ खोलकर युवकों के स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले को हाईकोर्ट ने संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पुलिस कानून के अनुसार लगातार कार्रवाई कर रही है।

    यह भी बताया गया कि 4 अगस्त को सामने आए मामले में SSP ने एक्शन लेते हुए संबंधित कार और उसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक और वाहन में सवार युवतियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने केवल कार्रवाई के दावे से संतुष्ट होने के बजाय SSP को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है।

    बता दें, हाल ही में कोनी-सेंदरी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर युवतियों के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवतियां चलती कार से बाहर निकलकर मोबाइल से वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। युवतियां नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

    सांसद-आईएएस विवाद पर सियासत तेज, अरुण साव बोले- अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.