Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    August 6, 2026

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    August 6, 2026

    हरेली पोस्टर विवाद: छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने पर सियासत तेज

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां
    • संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे
    • हरेली पोस्टर विवाद: छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने पर सियासत तेज
    • एकलव्य स्कूल के छात्र की संदिग्ध मौत, कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति
    • बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल
    • ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ से महुआ उत्पादों को मिला बड़ा बाजार, महिलाओं की बढ़ी आमदनी
    • ‘मोर गांव-मोर पानी’ से किसानों को मिला सिंचाई और आजीविका का नया सहारा
    • मुंगेली में लगेगा छत्तीसगढ़ का पहला BEML हैवी इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र, कैबिनेट ने 79.70 एकड़ शासकीय भूमि आबंटन को दी मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हरेली पोस्टर विवाद: छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने पर सियासत तेज

    हरेली पोस्टर विवाद: छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने पर सियासत तेज

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 6, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार के पोस्टरों को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। रायपुर में लगाए गए हरेली पर्व के कुछ पोस्टरों में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सांस्कृतिक प्रतीक की उपेक्षा का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने इसे मानवीय भूल बताते हुए कहा है कि त्रुटि को जल्द सुधार लिया जाएगा।

    कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और अस्मिता का प्रमुख लोकपर्व है। पूरे रायपुर में लगाए गए हरेली के पोस्टरों में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र नहीं होना करोड़ों छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

    कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी हरेली पोस्टर में छत्तीसगढ़ महतारी को स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले भी प्रदेश के पारंपरिक त्योहारों को महत्व नहीं देती थी और अब जब इन पर्वों का आयोजन किया जा रहा है, तब भी छत्तीसगढ़ महतारी को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा। उनके अनुसार पोस्टर से तस्वीर हटाया जाना भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी सोच को दर्शाता है।

    वहीं भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पोस्टर में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर का नहीं होना केवल एक मानवीय भूल है, जिसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा छत्तीसगढ़ महतारी का पूरा सम्मान करती है और पोस्टर में हुई त्रुटि को ठीक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में प्रदेश में नशे और अपराध का माहौल बना था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    एकलव्य स्कूल के छात्र की संदिग्ध मौत, कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

    बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल

    ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ से महुआ उत्पादों को मिला बड़ा बाजार, महिलाओं की बढ़ी आमदनी

    ‘मोर गांव-मोर पानी’ से किसानों को मिला सिंचाई और आजीविका का नया सहारा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.