Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ से महुआ उत्पादों को मिला बड़ा बाजार, महिलाओं की बढ़ी आमदनी

    August 6, 2026

    ‘मोर गांव-मोर पानी’ से किसानों को मिला सिंचाई और आजीविका का नया सहारा

    August 6, 2026

    मुंगेली में लगेगा छत्तीसगढ़ का पहला BEML हैवी इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र, कैबिनेट ने 79.70 एकड़ शासकीय भूमि आबंटन को दी मंजूरी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ से महुआ उत्पादों को मिला बड़ा बाजार, महिलाओं की बढ़ी आमदनी
    • ‘मोर गांव-मोर पानी’ से किसानों को मिला सिंचाई और आजीविका का नया सहारा
    • मुंगेली में लगेगा छत्तीसगढ़ का पहला BEML हैवी इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र, कैबिनेट ने 79.70 एकड़ शासकीय भूमि आबंटन को दी मंजूरी
    • CGPSC पेपर लीक: रिटायर्ड IAS जीवन किशोर ध्रुव की जमानत खारिज
    • मिलावटखोरों को स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी: दूध-दही से पनीर तक किसी को नहीं छोड़ेंगे
    • दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद
    • NEET OMR छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ शक के आधार पर नहीं होगा हस्तक्षेप
    • भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फार्मेसी काउंसिल की बैठक गरमाई, अभिषेक चंदा का निलंबन रद्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘मोर गांव-मोर पानी’ से किसानों को मिला सिंचाई और आजीविका का नया सहारा

    ‘मोर गांव-मोर पानी’ से किसानों को मिला सिंचाई और आजीविका का नया सहारा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 6, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को एक बड़ा जनआंदोलन बना रहा है। इसके तहत सोख्ता गड्ढे, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब गहरीकरण और खेत-पोंड जैसी जल संरचनाएं बनाकर भूजल स्तर को बढ़ाया जा रहा है और ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान के तहत ‘नवा तरिया आय के जरिया’ और अन्य जल संरचनाओं के माध्यम से भूजल संवर्धन और जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा और महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर बढ़ रहे हैं।

    कृषि एवं मत्स्य पालन के माध्यम से किसानों होंगे आत्मनिर्भर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित मोर गांव-मोर पानी अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले में आजीविका आधारित जल संरचनाओं का निर्माण कर किसानों को कृषि एवं मत्स्य पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

    47 आजीविका डबरियों का निर्माण स्वीकृत

    जांजगीर-चांपा जिले में अभियान के तहत कुल 47 आजीविका डबरियों का निर्माण स्वीकृत किया गया है, जिनमें से 35 डबरियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वर्षा जल से भर चुकी इन डबरियों के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है, जिससे खेती का रकबा बढ़ने के साथ कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है।

    14 डबरियों में मत्स्य पालन एवं कृषि आधारित गतिविधियां संचालित

    आजीविका डबरियां अब केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं रहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त स्रोत भी बन रही हैं। वर्तमान में 14 डबरियों में मत्स्य पालन एवं कृषि आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। डबरियों की मेड़ों पर दलहन, तिलहन तथा अन्य फसलों की खेती से किसानों को अतिरिक्त उत्पादन और बेहतर आमदनी प्राप्त हो रही है। जिले में 4 डबरियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से वर्षा जल संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिली है। इससे किसान अब वर्षभर कृषि एवं मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं।

    मोर गांव-मोर पानी अभियान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण

    मोर गांव-मोर पानी अभियान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है। यह अभियान जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान कर रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ से महुआ उत्पादों को मिला बड़ा बाजार, महिलाओं की बढ़ी आमदनी

    मुंगेली में लगेगा छत्तीसगढ़ का पहला BEML हैवी इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र, कैबिनेट ने 79.70 एकड़ शासकीय भूमि आबंटन को दी मंजूरी

    CGPSC पेपर लीक: रिटायर्ड IAS जीवन किशोर ध्रुव की जमानत खारिज

    मिलावटखोरों को स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी: दूध-दही से पनीर तक किसी को नहीं छोड़ेंगे

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद

    NEET OMR छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ शक के आधार पर नहीं होगा हस्तक्षेप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.