Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद

    August 6, 2026

    NEET OMR छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ शक के आधार पर नहीं होगा हस्तक्षेप

    August 6, 2026

    भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फार्मेसी काउंसिल की बैठक गरमाई, अभिषेक चंदा का निलंबन रद्द

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद
    • NEET OMR छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ शक के आधार पर नहीं होगा हस्तक्षेप
    • भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फार्मेसी काउंसिल की बैठक गरमाई, अभिषेक चंदा का निलंबन रद्द
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 6, 2026 अपराध No Comments3 Mins Read

    दुर्ग। दुर्ग से धमधा रोड पर लूट के दौरान कांग्रेस नेता एवं सरपंच पति प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी आदर्श उर्फ लाल (19) सहित तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नगदी भी बरामद कर ली गई है।

    पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को ग्राम तुमाकला निवासी चोवाराम लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित भूषण पटेल और प्रकाश सिंह कश्यप के साथ शंकराचार्य अस्पताल जा रहे थे। देर रात करीब दो बजे जब वे दुर्ग-धमधा रोड स्थित जय गजानंद ट्रक श्रृंगार के सामने पहुंचे, तभी काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली।

    आरोपियों ने पहले विवाद शुरू किया और फिर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रकाश सिंह कश्यप का मोबाइल और नगदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने धारदार हथियार से लगातार वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य आरोपियों ने चोवाराम लोधी और उनके साथी से मारपीट कर करीब चार हजार रुपये लूट लिए और धमधा की ओर फरार हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्रकाश सिंह कश्यप को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दुर्ग, भिलाई, धमधा और आसपास के मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और वैज्ञानिक जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

    पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नगदी बरामद कर जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी देर रात सुनसान सड़कों पर राहगीरों को रोककर पहले विवाद करते थे, फिर मारपीट कर लूटपाट करते थे। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो जाते थे।

    इस मामले में आदर्श उर्फ लाल (19), निवासी कादम्बरी नगर, मोहन नगर दुर्ग सहित तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि समय पर मिली सूचना अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    NEET OMR छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ शक के आधार पर नहीं होगा हस्तक्षेप

    भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फार्मेसी काउंसिल की बैठक गरमाई, अभिषेक चंदा का निलंबन रद्द

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.