Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद

    August 6, 2026

    NEET OMR छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ शक के आधार पर नहीं होगा हस्तक्षेप

    August 6, 2026

    भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फार्मेसी काउंसिल की बैठक गरमाई, अभिषेक चंदा का निलंबन रद्द

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद
    • NEET OMR छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ शक के आधार पर नहीं होगा हस्तक्षेप
    • भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फार्मेसी काउंसिल की बैठक गरमाई, अभिषेक चंदा का निलंबन रद्द
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फार्मेसी काउंसिल की बैठक गरमाई, अभिषेक चंदा का निलंबन रद्द

    भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फार्मेसी काउंसिल की बैठक गरमाई, अभिषेक चंदा का निलंबन रद्द

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 6, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल की आम सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही। बैठक में फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा के निलंबन का मामला प्रमुख रूप से उठा। काउंसिल सदस्यों ने दस्तावेजों की जांच के बाद सर्वसम्मति से उनका निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया।

    बैठक में विशेष सम्मिलन 2 अप्रैल 2026 की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन, संजय जैन द्वारा पंजीयन के लिए आवेदन पर कार्यसमिति के अभिमत का अनुमोदन और छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के लिए पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति जैसे मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

    काउंसिल के सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता और भगत राम शर्मा ने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है और बुराई परास्त हुई है। उन्होंने कहा कि कूटरचित दस्तावेज बनाकर अभिषेक चंदा के रजिस्ट्रेशन को फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार ने द्वेषपूर्वक निलंबित किया था, लेकिन आज बैठक में सर्वसम्मति से इसे बहाल कर दिया गया। भ्रष्टाचार और तानाशाही के मुद्दे में घिरने के बाद रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर बैठक छोड़कर चले गए।

    बैठक छोड़कर गए रजिस्ट्रार

    बैठक के दौरान रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर पर पक्षपात, तानाशाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। आरोपों के बीच वे बैठक छोड़कर चले गए, जिसको लेकर भी सदस्यों ने आपत्ति जताई। हालांकि, रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर ने कहा कि बैठक में बहुत शोर-शराबा हो रहा था, जिससे उनके सिर में दर्द होने लगा। इसकी सूचना उन्होंने समूह में लिखकर दी और अध्यक्ष को बताकर बैठक से निकल गए।

    फार्मासिस्ट अभिषेक चंद्रा का निलंबन बहाल

    बिलासपुर निवासी फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा ने पहले काउंसिल के रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके पंजीयन को निलंबित कर दिया गया था। बुधवार को हुई काउंसिल की आम सभा में संबंधित दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया। सदस्यों का कहना है कि जांच में दस्तावेजों में छेड़छाड़ के संकेत मिले, जिसके बाद सदस्यों ने इसका विरोध किया। वहीं अभीमत से अभिषेक चंदा का निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: कांग्रेस नेता हत्याकांड के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और लूटी रकम बरामद

    NEET OMR छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ शक के आधार पर नहीं होगा हस्तक्षेप

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.