Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, जीपीएम करेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी

    August 7, 2026

    समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: मंत्री राजेश अग्रवाल

    August 7, 2026

    अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी का विवाद, गिरने से पति की मौत; पत्नी हिरासत में

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, जीपीएम करेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी
    • समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी का विवाद, गिरने से पति की मौत; पत्नी हिरासत में
    • मध्यप्रदेश में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत
    • प्रशासनिक तबादले से नहीं छिनेगी वरिष्ठता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    • महिला एशिया कप 2026: 28 अगस्त से होगा आगाज, भारत-पाक भिड़ंत 5 सितंबर को
    • भारत में लॉन्च हुआ Vivo S2, ₹40-45 हजार की रेंज में मिलेगा प्रीमियम स्मार्टफोन
    • सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भर बन रहे परिवार, बिजली बिल से मिली राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रशासनिक तबादले से नहीं छिनेगी वरिष्ठता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    प्रशासनिक तबादले से नहीं छिनेगी वरिष्ठता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 7, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि केवल प्रशासनिक कारणों से किए गए तबादले के आधार पर किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता समाप्त नहीं की जा सकती। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने वन विभाग के 31 जुलाई 2014 के सर्कुलर की उस शर्त को सीमित सीमा तक असंवैधानिक करार दिया है, जिसके तहत एक वन वृत्त से दूसरे वन वृत्त में स्थानांतरित कर्मचारियों को संबंधित वृत्त की वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे रखा जाता था।

    मामले में वर्ष 2013 में प्रत्यक्ष भर्ती से  नियुक्त कई वनरक्षकों ने याचिका दायर कर कहा था कि उनका स्थानांतरण केवल प्रशासनिक कारणों से हुआ था, फिर भी भर्ती में प्राप्त मेरिट को नजर अंदाज कर उन्हें वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे रखा गया। उनका तर्क था कि वैधानिक भर्ती नियमों के विपरीत केवल एक कार्यपालिक सर्कुलर के आधार पर उनकी वरिष्ठता कम कर दी गई, जिससे पदोन्नति के अवसर  प्रभावित हुए।

    इधर राज्य शासन ने दलील दी कि 31 जुलाई 2014 के सर्कुलर तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के तहत  अंतरवृत्त स्थानांतरण होने पर कर्मचारी की वरिष्ठता स्थानांतरण वाले वृत्त में सबसे  नीचे निर्धारित की जाती है, इसलिए याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन सही ढंग से निरस्त किए गए।

    हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता स्थानांतरण के जरिए नियुक्त कर्मचारी नहीं हैं,  बल्कि उनकी नियुक्ति प्रत्यक्ष भर्ती से हुई थी और बाद में प्रशासनिक कारणों से उनका तबादला किया गया। ऐसे में स्थानांतरण को दंड का आधार बनाकर उनकी भर्ती मेरिट समाप्त नहीं की जा सकती। अदालत ने साफ किया कि प्रशासनिक तबादला सेवा की सामान्य प्रक्रिया है और इससे कर्मचारी को प्रतिकूल नागरिक परिणाम नहीं भुगतने पड़ सकते, जब तक किसी वैधानिक प्रावधान में इसका स्पष्ट प्रावधान न हो।

    हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 31 जुलाई 2014 के सर्कुलर की संबंधित शर्त को संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के विपरीत बताते हुए सीमित सीमा तक निरस्त कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन खारिज करने वाले 25 सितंबर 2025 के आदेश रद्द कर राज्य शासन को निर्देश दिया कि उनकी वरिष्ठता भर्ती की मूल मेरिट और लागू वैधानिक नियमों के आधार पर 90 दिनों के भीतर पुनर्निर्धारित की जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, जीपीएम करेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी

    समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: मंत्री राजेश अग्रवाल

    अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी का विवाद, गिरने से पति की मौत; पत्नी हिरासत में

    सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भर बन रहे परिवार, बिजली बिल से मिली राहत

    मौसम विभाग का अलर्ट: रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    90 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.