Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश

    August 8, 2026

    भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप
    • अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश
    • भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
    • चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, साई सुदर्शन नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज
    • रावाभाठा मैदान में 3 दिन से लापता युवक की मिली लाश
    • राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, गांधीनगर टीटीएफ में दिखी पर्यटन की समृद्ध तस्वीर
    • पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ
    • सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश

    अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 8, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read

    बिलासपुर। पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद में वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहीं दो विधवाओं को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों महिलाओं के नियुक्ति आवेदन खारिज करने वाले प्रशासनिक आदेशों को रद्द कर दिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनकी वर्तमान शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पात्र पद पर नियुक्ति देने का निर्देश दिया है।

    मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति की योजना का उद्देश्य मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संकट से उबारना है। इसलिए पात्र आश्रित को केवल तकनीकी आधार बताकर राहत से वंचित नहीं किया जा सकता।

    2013 में पति की मौत, 2014 में आवेदन फिर भी नहीं मिली नौकरी

    रायगढ़ जिले के लैलूंगा निवासी संध्या सिदार के पति राधे लाल सिदार शिक्षक (पंचायत) के पद पर कार्यरत थे। 22 जून 2013 को सेवाकाल के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

    पति की मृत्यु के बाद संध्या ने 25 मार्च 2014 को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। लेकिन अधिकारियों ने 18 जुलाई 2014 को उनका आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया कि चतुर्थ श्रेणी के भृत्य पद पर नियुक्ति को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं हैं।

    संध्या की ओर से कोर्ट में बताया गया कि राज्य सरकार 3 नवंबर 2011 को ‘शिक्षा कर्मी’ पदनाम को बदलकर ‘शिक्षक (पंचायत)’ कर चुकी थी। इसके बावजूद पुराने पदनाम के आधार पर उनका आवेदन खारिज किया गया।

    दूसरी महिला ने अधिकारियों की शर्त पूरी की, फिर भी आवेदन निरस्त

    दूसरा मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव की पुष्पावती सिदार का है। उनके पति तेश्वर सिंह सिदार शिक्षक (पंचायत) थे और 6 जुलाई 2013 को सेवाकाल में उनका निधन हो गया था।

    पुष्पावती ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। उस समय वह 11वीं पास थीं। अधिकारियों ने उन्हें तीन साल के भीतर 12वीं पास करने की शर्त बताई। उन्होंने अधिकारियों की इस शर्त को पूरा करते हुए 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली।

    इसके बाद उनके सामने D.Ed/B.Ed और TET की शर्त रखी गई। पुष्पावती ने चतुर्थ श्रेणी के पद पर काम करने की इच्छा भी जताई, लेकिन इसके बावजूद 28 जून 2016 को उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया।

    कोर्ट ने कहा- बार-बार शर्त बदलना उचित नहीं

    मामले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने माना कि यदि किसी आश्रित को अधिकारियों के निर्देश पर अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए कहा जाता है और वह उस शर्त को पूरा कर देता है, तो उसके बाद नई-नई शर्तें लगाकर नियुक्ति से वंचित करना उचित नहीं है।

    कोर्ट ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति को केवल तकनीकी प्रक्रिया के रूप में नहीं देखा जा सकता। इसके पीछे एक कल्याणकारी उद्देश्य है, जिसके तहत मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक परेशानी से बाहर निकालने का प्रयास किया जाता है।

    मृत कर्मचारी के पद पर ही नौकरी देना जरूरी नहीं

    हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति का मतलब यह नहीं है कि आश्रित को मृत कर्मचारी के समान पद पर ही नियुक्त किया जाए।

    यदि आश्रित की शैक्षणिक योग्यता किसी अन्य उपलब्ध पद के लिए उपयुक्त है, तो नियमों के तहत उस पद पर नियुक्ति दी जा सकती है। अदालत ने कहा कि योजना का उद्देश्य परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

    दोनों महिलाओं के पक्ष में हाई कोर्ट का आदेश

    कोर्ट ने संध्या सिदार के मामले में 18 जुलाई 2014 और पुष्पावती सिदार के मामले में 28 जून 2016 को जारी किए गए निरस्तीकरण आदेशों को रद्द कर दिया।

    अदालत ने संबंधित जिला पंचायत, जनपद पंचायत और अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों महिलाओं की वर्तमान शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर उचित पद पर अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए।

    इस फैसले के बाद वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहीं दोनों महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। हाई कोर्ट के इस आदेश ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में केवल तकनीकी आधारों का सहारा लेकर पात्र आश्रित को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    रावाभाठा मैदान में 3 दिन से लापता युवक की मिली लाश

    राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, गांधीनगर टीटीएफ में दिखी पर्यटन की समृद्ध तस्वीर

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.