Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश

    August 8, 2026

    भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप
    • अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश
    • भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
    • चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, साई सुदर्शन नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज
    • रावाभाठा मैदान में 3 दिन से लापता युवक की मिली लाश
    • राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, गांधीनगर टीटीएफ में दिखी पर्यटन की समृद्ध तस्वीर
    • पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ
    • सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 8, 2026 अपराध No Comments3 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर काला जादू करने का कथित मामला सामने आया है. बीती रात सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में 4 लड़के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे. गांव वालों को देर रात श्मशान घाट में संदिग्ध गतिविधि चलने को लेकर संदेह हुआ. काफी देर तक देखने के बाद ग्रामीण समूह में मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को देखकर चारों भागने लगे. ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़ा. ग्रामीणों को मौके पर पूजा सामग्री, मरी हुई मछली, नीबू, नारियल, सिंदूर व एक जस्टिस और दो युवकों का फोटो मिला है.

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिस ने युवक से पूछा कि ‘जज को ही मारना चाहते हो क्या’, लड़के ने जवाब दिया कि ‘मैं पढ़ा लिखा हूं ये सब काम नहीं करता’. बताया जा रहा है कि एक रिश्तेदार की जमानत के लिए याचिका दायर की गई है. उसी के लिए यह तांत्रिक पूजा की गई. हालांकि मामले की जांच जारी है.

    पहले भी गांव में इस तरह के आ चुके हैं मामले

    बता दें कि ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है, जिससे लोगों में आक्रोश है. इधर पकड़े गए युवक से शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि पकड़ा गया युवक ऋषिकेश कुमार बिलासपुर के राजकिशोर नगर का रहने वाला है. उसने पहले श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने की बात से इनकार किया. उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में घूमने आया था और खुद को बिल्डर बताया.

    रिश्तेदार की जमानत के लिए हो रही थी तांत्रिक क्रिया

    पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था. बताया जा रहा है कि उस तांत्रिक ने आरोपी के रिश्तेदारों से कहा था कि श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने से एक मामले में जेल में बंद उनके रिश्तेदार को जमानत मिल सकती है. पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला है कि युवक का रिश्तेदार प्रियांशु चाकूबाजी के केस में जेल में बंद है. जमानत के लिए उसकी हाईकोर्ट में याचिका लगी है. बताया गया कि चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना करने से उसे जमानत मिलने का दावा किया गया. इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशान घाट पहुंचे थे. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश

    भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    रावाभाठा मैदान में 3 दिन से लापता युवक की मिली लाश

    राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, गांधीनगर टीटीएफ में दिखी पर्यटन की समृद्ध तस्वीर

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.