Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    August 10, 2026

    सावन सोमवार पर भक्तिमय हुआ जबलपुर, CM डॉ. मोहन यादव के साथ हजारों कांवड़ियों ने निकाली यात्रा

    August 10, 2026

    तिरंगा यात्रा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का BJP-RSS पर हमला, बोले- अपने कर्मों का पाप धोने निकाल रहे यात्रा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
    • सावन सोमवार पर भक्तिमय हुआ जबलपुर, CM डॉ. मोहन यादव के साथ हजारों कांवड़ियों ने निकाली यात्रा
    • तिरंगा यात्रा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का BJP-RSS पर हमला, बोले- अपने कर्मों का पाप धोने निकाल रहे यात्रा
    • मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
    • बाढ़ आपदा की तैयारी पर NDMA का फोकस, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा अभ्यास
    • मध्य प्रदेश को मिली हवाई कनेक्टिविटी की नई उड़ान, भोपाल-रीवा समेत 4 सीधी सेवाएं शुरू
    • राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज
    • डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली

    मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 10, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में बच्चों के लिए चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी की बैठक ली।

    बैठक में राज्य में बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और स्वच्छता सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बच्चों में कुपोषण, एनिमिया, विकास में देरी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है। बच्चों के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, फोलेट, विटामिन, बी-12 और जिंक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूनिसेफ और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, एनिमिया नियंत्रण, कुपोषण और बाल विवाह जैसी समस्याओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

    अधिकारियों और यूनिसेफ की संयुक्त बैठक में बच्चों के कम्यूनिटी मेनेजमेंट का सभी जिलों तक विस्तार करने, विकलांगता वाले बच्चों के माता-पिता को खानपान संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक में टेक होम राशन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाने के साथ-साथ घर पर पोष्टिक भोजन और बच्चों को भोजन खिलाने की बेहतर पद्धतियों को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई। अनाज, दाल, फल्लियों की उपलब्धता ग्राम पंचायत स्तर पर अनाज बैंक की अवधारणा पर भी चर्चा हुई।

    इसके साथ ही राज्य के किसानों तक विविध एवं पोषक तत्वों से भरपूर फसलों और दालों की पहुंच बढ़ाने के लिए अच्छे बीजों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि राज्य में एंटी-मलेरिया अभियान के चलते मलेरिया के रोगियों में उल्लेखनीय कमी आयी है। बच्चों में एनिमिया की स्थिति के बारे में चर्चा हुई। इसके तहत बस्तर में बच्चों मे एनिमिया से निपटने विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाए जा रहे है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, जमीन स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक जरूरी सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए है।

    बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋर्चा शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुल कैसर हक, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, आयुक्त समग्र शिक्षा किरण कौशल सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    तिरंगा यात्रा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का BJP-RSS पर हमला, बोले- अपने कर्मों का पाप धोने निकाल रहे यात्रा

    बाढ़ आपदा की तैयारी पर NDMA का फोकस, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा अभ्यास

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज

    डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल

    700 शिक्षकों के तबादले पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा सरकार को; BJP विधायक ने दिया जवाब

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.