Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज

    August 10, 2026

    डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल

    August 10, 2026

    700 शिक्षकों के तबादले पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा सरकार को; BJP विधायक ने दिया जवाब

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज
    • डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल
    • 700 शिक्षकों के तबादले पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा सरकार को; BJP विधायक ने दिया जवाब
    • विश्व आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर में निकाली रैली
    • रायपुर में महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, शराब पिलाकर आरोपियों ने दो बार की दरिंदगी
    • पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान
    • कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था
    • भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल

    डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 10, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड इन्फॉर्मल एजुकेशन (सीएसडीआईई) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है।

    तकनीकी विश्वविद्यालय का उद्देश्य बुजुर्गों को आधुनिक तकनीक, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। इन कोसों के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी कक्षाएं चरक भवन (यूटीडी-4), सीएसवीटीयू से संचालित होंगी।

    तकनीकी विश्वविद्यालय ने इस पहल के तहत तीन अलग- अलग 30 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किए हैं। प्रत्येक कोर्स प्रतिदिन दो घंटे का होगा, जिससे वरिष्ठ नागरिक आसानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

    इसमें डिजिटल ठगी, साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स की फीस 3000 रुपए निर्धारित की गई है। योगा एंड मेडिटेशन के तहत शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और तनावमुक्त जीवन के लिए योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स निःशुल्क रहेगा। वहीं भगवगीता के व्यावहारिक जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक विज्ञान पर आधारित यह कोर्स भी निःशुल्क होगा।

    विश्वविद्यालय के अनुसार प्रत्येक कोर्स की अवधि 30 दिन होगी तथा सफल प्रतिभागियों को परीक्षा के बाद ग्रेड सहित सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। केवल वरिष्ठ नागरिक ही इन कोर्सों के लिए पात्र होंगे। किसी भी कोर्स की शुरुआत कम से कम 13 प्रतिभागियों के पंजीयन के बाद होगी। एक बार कक्षा शुरू होने के बाद फीस वापस नहीं होगी। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज

    700 शिक्षकों के तबादले पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा सरकार को; BJP विधायक ने दिया जवाब

    विश्व आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर में निकाली रैली

    रायपुर में महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, शराब पिलाकर आरोपियों ने दो बार की दरिंदगी

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.