Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    August 9, 2026

    कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    August 9, 2026

    भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान
    • कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था
    • भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल
    • असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान
    • सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत
    • संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास
    • ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली
    • AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 9, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शहर के आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने यात्रा के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन को नियंत्रित करने और वाहन चालकों के लिए डायवर्सन की व्यवस्था की है।

    यातायात पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के चलते संबंधित मार्गों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि इस दौरान यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

    इन रास्तों से होकर गुजरेगी तिरंगा यात्रा

    तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी।

    यात्रा के दौरान इस पूरे मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य और सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की है।

    इन रास्तों से कर सकेंगे आवागमन

    1. बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर जाने वाले वाहन

    बूढ़ेश्वर चौक से जाने वाले वाहन चालक परिक्रमा पथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    2. शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर आने वाले वाहन

    इस दिशा में जाने वाले वाहन बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → ओसीएम चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

    3. कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन

    वाहन चालक कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → ओसीएम चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    4. कोतवाली से कालीबाड़ी और सदर बाजार से बूढ़ापारा की ओर जाने वाले वाहन

    इस दिशा में जाने वाले वाहन सदर बाजार मार्ग → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट होकर आवागमन कर सकेंगे।

    तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

    तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। नागरिक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के बाद पैदल इंडोर स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे।

    निर्धारित पार्किंग स्थलों में बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे का मैदान, बूढ़ा तालाब का परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल शामिल हैं।

    यातायात पुलिस ने की अपील

    यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें। जरूरी यात्रा होने पर वाहन चालक डायवर्सन के लिए बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

    पुलिस ने कहा है कि यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालक धैर्य और सावधानी के साथ वाहन चलाएं तथा मौके पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल

    असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान

    सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

    संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास

    ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.