Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान

    August 9, 2026

    सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

    August 9, 2026

    संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान
    • सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत
    • संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास
    • ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली
    • AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
    • मिर्ची पाउडर आंख में डालकर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
    • सीनियरिटी की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस अफसरों की पोस्टिंग पर अंतरिम रोक
    • अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी में बदली प्रवेश व्यवस्था, गंभीर मरीजों को मिलेगी सीधे इलाज की सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’

    AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 9, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने छत्तीसगढ़ पहुंचते ही भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। गरियाबंद में आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे संजय सिंह ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारा जा रहा है और पेसा कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में सरकार के प्रति नाराजगी है।

    संजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से आते हैं, लेकिन उन्हें ‘डायरेक्शन अडानी और मोदी से’ मिलता है। उन्होंने राज्य सरकार को केंद्र के इशारे पर चलने वाली सरकार करार दिया।

    148 पेपर लीक का दावा

    पेपर लीक के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर पूरे देश में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2015 से अब तक देश में 148 पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह भाजपा से जुड़े लोग पेपर लीक में शामिल रहे हैं। झारखंड के आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में कथित पेपर लीक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आरोप-प्रत्यारोप से समाधान नहीं होगा।

    संजय सिंह ने UPSC परीक्षा का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कुछ सवाल गलत थे और जिन छात्रों ने गलत उत्तर दिए, उनके चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रभावित छात्र सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रहे हैं।

    ‘हार के डर से सीटें बढ़ाने की कोशिश’

    महिला आरक्षण कानून को लेकर संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसे तत्काल लागू करने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आज से ही विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन और सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी सवाल उठाए। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीटें बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन यह तय कौन करेगा कि नई सीटें कौन सी होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को हार का डर है, इसलिए सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद की जा रही है।

    UCC पर दो समितियां बनाने की मांग

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर संजय सिंह ने कहा कि समाज के अलग-अलग तबकों के साथ होने वाले भेदभाव की निगरानी के लिए दो समितियां बनाई जानी चाहिए।

    उन्होंने सुझाव दिया कि एक समिति एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ होने वाले भेदभाव की निगरानी करे, जबकि दूसरी समिति सभी समाज के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव पर नजर रखे। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा नहीं चाहती, क्योंकि उसके कारण समाज में विवाद बढ़ता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान

    सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

    संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास

    ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली

    मिर्ची पाउडर आंख में डालकर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    सीनियरिटी की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस अफसरों की पोस्टिंग पर अंतरिम रोक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.