Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान

    August 9, 2026

    सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

    August 9, 2026

    संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान
    • सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत
    • संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास
    • ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली
    • AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
    • मिर्ची पाउडर आंख में डालकर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
    • सीनियरिटी की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस अफसरों की पोस्टिंग पर अंतरिम रोक
    • अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी में बदली प्रवेश व्यवस्था, गंभीर मरीजों को मिलेगी सीधे इलाज की सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी में बदली प्रवेश व्यवस्था, गंभीर मरीजों को मिलेगी सीधे इलाज की सुविधा

    अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी में बदली प्रवेश व्यवस्था, गंभीर मरीजों को मिलेगी सीधे इलाज की सुविधा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 9, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के आपात चिकित्सा विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब गंभीर मरीजों को इमरजेंसी तक पहुंचने के लिए भीड़ के बीच से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों की सुविधा, सुगम आवाजाही और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने आपात चिकित्सा विभाग की प्रवेश एवं पंजीयन व्यवस्था में बदलाव किया है।

    नई व्यवस्था के तहत ओपीडी गेट स्थित कक्ष क्रमांक 100, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) कक्ष से आपात चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों का प्रवेश एवं पंजीयन किया जाएगा। सीएमओ कक्ष में मरीज की प्रारंभिक जांच के बाद गंभीर एवं तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों को बिना अनावश्यक विलंब के सीधे आपात चिकित्सा विभाग में भेजा जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को इमरजेंसी तक पहुंचने में आसानी होगी और मरीजों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

    उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व तक आपात चिकित्सा विभाग का संचालन इसी स्थान से किया जाता था। मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण वर्तमान प्रवेश व्यवस्था में स्थानभाव के कारण भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही थी। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पूर्व निर्धारित प्रवेश एवं पंजीयन स्थल को पुनः व्यवस्थित करने का निर्णय लिया है।

    अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी के अनुमोदन के उपरांत अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर की अध्यक्षता में शनिवार को अधीक्षक कक्ष में आपात चिकित्सा विभाग में मरीजों के सुचारू आवागमन एवं चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। अस्पताल के राउंड के दौरान आपात चिकित्सा विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण उत्पन्न भीड़ एवं स्थानाभाव का निरीक्षण किया गया। इसके बाद संबंधित विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा कर नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया।

    डॉ. संतोष सोनकर के अनुसार, नई व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करना, गंभीर मरीजों को तत्काल आपात चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के आवागमन को सुगम बनाना है। पंजीयन एवं प्रवेश व्यवस्था में परिवर्तन के दौरान आपातकालीन सेवाओं की निरंतरता को प्राथमिकता दी जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों के आवागमन एवं पंजीयन व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी। यदि आवश्यकता महसूस हुई तो मरीजों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान

    सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

    संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास

    ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली

    AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’

    मिर्ची पाउडर आंख में डालकर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.