Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 11, 2026

    युवाओं के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘गोली चलने की बात साबित करके दिखाएं’

    August 11, 2026

    3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • युवाओं के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘गोली चलने की बात साबित करके दिखाएं’
    • 3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड
    • कांकेर को मिली खेलों की सौगात, डिप्टी CM अरुण साव ने मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
    • केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र
    • ‘जहां पहले जाना संभव नहीं था, वहां जाएगी तिरंगा यात्रा’, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महिला जनप्रतिनिधियों के पति और रिश्तेदारों को नहीं बनाया जाएगा प्रतिनिधि, राजपत्र में अधिसूचना जारी

    महिला जनप्रतिनिधियों के पति और रिश्तेदारों को नहीं बनाया जाएगा प्रतिनिधि, राजपत्र में अधिसूचना जारी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 10, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    स्कूल शिक्षा विभाग ने 1227 व्याख्याताओं को पदोन्नति दी

    रायपुर। छत्तीसगढ़  सरकार ने नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के परिजनों को प्रतिनिधि या समन्वयक के रूप में नामित करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की है।

    राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ नगरपालिक (लोकसभा सदस्य, राज्य विधानसभा सदस्य या राज्यसभा सदस्य द्वारा प्रतिनिधि के रूप में नाम निर्देशन हेतु अर्हताएँ) नियम, 2022 में संशोधन करते हुए नया प्रावधान जोड़ा है।

    क्या कहा गया है नए नियम में?

    नियम 3 के बाद नया नियम 4 जोड़ा गया है, जिसके अनुसार-

    “निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नामनिर्देशन पर प्रतिषेध – किसी भी नगरीय निकाय में, निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के पति, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन अथवा किसी अन्य निकट पारिवारिक, सदस्य या नातेदार को उनके परोक्ष प्रतिनिधि अथवा समन्वयक व्यक्ति के रूप में नामनिर्दिष्ट अथवा नियुक्त नहीं किया जाएगा।”

    यह संशोधन छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए किया गया है।

    शिकायतों के बाद नियम में किया गया संसोधन- अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पति, पुत्र, भाई, बहन सहित निकट परिवारजनों पर रोक लगाई गई है। लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के सदस्य द्वारा प्रतिनिधि के रूप में नाम निर्देशन नियम, 2022 को संशोधित किया गया। यह छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से परिवारजनों के हस्तक्षेप की शिकायत मिल रही थी। कई मामलों में वे बैठकों में शामिल होते थे और कभी-कभी हस्ताक्षर भी कर देते थे। अब पारिवारिक नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। यदि ऐसी नियुक्ति की जाती है, तो वह मान्य नहीं होगी और नियुक्ति करने पर कार्रवाई होगी।

    डिप्टी सीएम साव ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया, लेकिन लगातार अलग-अलग विभागों और आयोगों से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    युवाओं के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘गोली चलने की बात साबित करके दिखाएं’

    3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड

    कांकेर को मिली खेलों की सौगात, डिप्टी CM अरुण साव ने मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण

    केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.