Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीदी में 113% की बढ़ोतरी

    August 11, 2026

    विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, झीरम से लेकर आदिवासी दिवस तक कई मुद्दों पर साधा निशाना

    August 11, 2026

    वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें, लगातार तीसरी बार क्वालीफायर से विश्व कप में पहुंचने की चुनौती

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीदी में 113% की बढ़ोतरी
    • विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, झीरम से लेकर आदिवासी दिवस तक कई मुद्दों पर साधा निशाना
    • वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें, लगातार तीसरी बार क्वालीफायर से विश्व कप में पहुंचने की चुनौती
    • 5,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Lava Smart 4 भारत में हुआ लॉन्च: ₹8,499 में एंट्री
    • MP में मानसून की बेरुखी से बढ़ी चिंता, 15% कम बारिश; CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई हाईलेवल इमरजेंसी बैठक
    • दुर्ग के चर्चित गुटखा कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें, GST विभाग ने लगाया 317 करोड़ का जुर्माना
    • दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विभाग की गलती से मिली अतिरिक्त सैलरी की वसूली नहीं, कर्मचारी को राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, झीरम से लेकर आदिवासी दिवस तक कई मुद्दों पर साधा निशाना

    विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, झीरम से लेकर आदिवासी दिवस तक कई मुद्दों पर साधा निशाना

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 11, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। झीरम घाटी मामले की एनआईए स्पेशल कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर कांग्रेस के बयानों पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर झीरम मामले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता खुद ही जज बन जाएं और कांग्रेस भवन से ही फैसला सुना दें। चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस को सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

    ‘भाजपा को कांग्रेस से मार्गदर्शन की जरूरत नहीं’

    विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार और संगठन पर सवाल उठाए जाने पर भी अजय चंद्राकर ने निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार और संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाया और न ही बधाई दी। इस मुद्दे पर कांग्रेस आज 15 जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है।

    चंद्राकर ने कहा कि विश्व के मूल निवासियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है और कांग्रेस को पहले संबंधित प्रस्ताव पढ़ना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कांग्रेस से मार्गदर्शन लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से यह भी पूछा कि उसने आदिवासियों के लिए आखिर क्या किया है।

    महिला राजनीति को लेकर कांग्रेस पर तंज

    महिलाओं की राजनीति में भाजपा नेताओं के कथित हस्तक्षेप को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी चंद्राकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद महिला और उनके पुत्र के इर्द-गिर्द चल रही है। चंद्राकर ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उसे ‘हाइब्रिड नस्ल’ का बताया और कहा कि वह ‘देसी नस्ल’ की भी नहीं है।

    ‘पार्षद पति’ व्यवस्था खत्म करने के फैसले का स्वागत

    छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ व्यवस्था खत्म करने संबंधी सरकार के राजपत्र जारी होने को अजय चंद्राकर ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को राजनीतिक और गैर-राजनीतिक विवादों से ऊपर उठकर खत्म करने की दिशा में काम होना चाहिए।

    चंद्राकर ने कहा कि नगरीय निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत और पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण है। ऐसे में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को स्वयं अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर मिलना चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीदी में 113% की बढ़ोतरी

    दुर्ग के चर्चित गुटखा कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें, GST विभाग ने लगाया 317 करोड़ का जुर्माना

    दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विभाग की गलती से मिली अतिरिक्त सैलरी की वसूली नहीं, कर्मचारी को राहत

    CG-TET-2024: 20 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, हटाए गए सवालों को शामिल करने की मांग खारिज

    महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई, टी.जी. मोहनदास गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.