Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    August 13, 2026

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    August 13, 2026

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त
    • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    • दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 13, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम एवं एडीजी विवेकानंद सिन्हा की मौजुदगी में पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी  हरीश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

    17 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड नेतृत्व में 17 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगे। प्लाटून सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, बिहार पुलिस सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष), नगर सेना (महिला), एनसीसी की बालक-बालिका टुकड़ियां, घुड़सवार दल, डॉग स्क्वॉड एवं बैंड प्लाटून शामिल होंगे। वहीं महिला बैगपाइपर बैंड द्वारा आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तुति दी जाएगी जो मार्चिंग प्रेजेंटेशन होगी।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार करीब 843 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र (सरगुजा संभाग), छत्तीसगढ़ पश्चिम क्षेत्र (दुर्ग संभाग) और छत्तीसगढ़ मध्य क्षेत्र (रायपुर संभाग) के स्कूल से बच्चे प्रस्तुत देंगे।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.