Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    August 13, 2026

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    August 13, 2026

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त
    • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    • दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 13, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में सम्मानजनक वृद्धि की मांग को लेकर आज रायपुर में MBBS इंटर्न डॉक्टर्स द्वारा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक पैदल मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च मेकाहारा अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास तक प्रस्तावित था, जिसमें बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टरों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया।

    वर्तमान में MBBS इंटर्न को लगभग 15,900 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जबकि इंटर्न डॉक्टर अस्पतालों में नियमित रूप से मरीजों की देखभाल, इमरजेंसी सेवाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। बढ़ती महंगाई और कार्यभार को देखते हुए इंटर्न डॉक्टरों ने 30,000 प्रतिमाह सम्मानजनक स्टाइपेंड की मांग रखी है।

    आज हुई बैठक को लेकर इंटर्न डॉक्टरों में नाराजगी

    इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि आज दोपहर 12 बजे CME द्वारा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। इंटर्न प्रतिनिधियों को उम्मीद थी कि उन्हें बुलाकर  सरकार उनकी समस्याओं और स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को सुनेगी और समाधान की दिशा में सकारात्मक चर्चा होगी, लेकिन प्रतिनिधियों के अनुसार, बैठक में उनकी मांगों पर समाधान की चर्चा करने के बजाय उन्हें फीस और कॉलेज के बजट को लेकर दबाव के साथ धमकी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

    बैठक में यह सवाल किया गया कि “आपकी फीस कई समय से नहीं बढ़ाई गई है, क्या उसे बढ़ा दिया जाए?” और यह भी कहा गया कि “क्या मैं कॉलेजों का हॉस्टल बजट हटा दूं आपके स्टाइपेंड के लिए? क्या आप लोग यही चाहते हैं कि दूसरे राज्य से स्टूडेंट्स यहां पढ़ने के लिए नहीं आए?

    इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की बातें उनकी वास्तविक मांग को समझने और समाधान करने के बजाय उन्हें दबाव में लेने जैसी प्रतीत हुईं। इंटर्न प्रतिनिधि यह सोचकर बैठक में पहुंचे थे कि सरकार उनकी बात सुनेगी, लेकिन उनके अनुसार बैठक का अनुभव इसके विपरीत रहा और उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उन्हें समाधान के लिए नहीं, बल्कि अपनी मांग वापस लेने के लिए दबाव बनाने हेतु बुलाया गया था।

    उनका कहना है कि इंटर्न डॉक्टर किसी कॉलेज सुविधा को बंद करवाने या छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की मांग नहीं कर रहे हैं। हमारी मांग है कि सरकार अपने बजट और नीतिगत स्तर पर ऐसा समाधान निकाले, जिससे इंटर्न डॉक्टरों को उनके काम, जिम्मेदारियों और बढ़ती महंगाई के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड मिल सके।

    सरकार से की ये मांग-

    • वर्तमान 15,900 स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह किया जाए।
    • इंटर्न डॉक्टरों की समस्याओं पर धमकी या दबाव के बजाय सकारात्मक संवाद किया जाए।
    • सभी  सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
    • इंटर्न डॉक्टरों को स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।

    इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वह मरीजों की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन अपने अधिकार और सम्मान के लिए आवाज उठाना भी हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं यह लड़ाई सम्मानजनक स्टाइपेंड, सम्मानजनक कार्य वातावरण और MBBS इंटर्न डॉक्टरों के भविष्य के लिए है। हम शांतिपूर्ण हैं, एकजुट हैं और अपने अधिकार के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.