Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    August 13, 2026

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    August 13, 2026

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त
    • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 13, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और बहुक्षेत्रीय समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर में ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003’ (कोटपा) के कड़े क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं  इंद्रजीत बर्मन ने की।

    कार्यशाला में मुंबई से पहुंचीं वाइटल स्ट्रैटजीज की मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रावली मदान ने तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान और लोगों को सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों से दूर रखने के उपायों पर जानकारी दी। वहीं वाइटल स्ट्रैटजीज की डॉ. हंसा कंडू ने राज्य में तंबाकू नियंत्रण कानून को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न विभागों और संस्थाओं की बहुक्षेत्रीय सहभागिता की आवश्यकता पर विचार साझा किए। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से नाबालिगों तक तंबाकू उत्पादों की पहुंच और उपलब्धता कम करने के उपायों पर चर्चा की गई, ताकि कम उम्र में तंबाकू सेवन की शुरुआत को रोका जा सके।

    कार्यशाला में तंबाकू मुक्त समुदाय, तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान और तंबाकू मुक्त गांव की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों के साथ जिला स्तर पर एमआईएस की प्रगति और उसके अपडेट की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को कोटपा के प्रावधानों के प्रभावी पालन और मैदानी स्तर पर निगरानी को मजबूत करने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। अपर संचालक इंद्रजीत बर्मन ने राज्य में तंबाकू के उपयोग को कम करने के लिए जागरूकता गतिविधियों के साथ वैधानिक प्रावधानों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया।

    प्रशिक्षण में जिला स्तर से आए जिला नोडल अधिकारी (एनटीसीपी), जिला सलाहकार (एनटीसीपी), सामाजिक कार्यकर्ता, दंत शल्य चिकित्सक एवं दंत चिकित्सक, खाद्य एवं औषधि विभाग के प्रतिनिधि तथा जिला एनजीओ सहयोगियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ तंबाकू उत्पादों की उपलब्धता, आपूर्ति और उपयोग को कम करने के लिए मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की क्षमता विकसित करना रहा। स्वास्थ्य विभाग का जोर कानून के सख्त पालन, विभागीय समन्वय और जनभागीदारी के माध्यम से राज्य में तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करने पर है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.