रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी सुबह ब्रश नहीं करते हैं। अगर वह ब्रश करेंगे तो उनकी बोली में शुद्धता आएगी। विधायक ने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर दिया।
पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी शोभनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उनके भी प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना दुखद है।
‘14 अगस्त देश के लिए दुखद तारीख’
विभाजन विभीषिका दिवस के संदर्भ में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि 14 अगस्त देश के इतिहास की एक दुखद तारीख है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वार्थी और असामाजिक तत्वों ने भारत का विभाजन किया था। मिश्रा ने कहा कि विभाजन के लिए जिम्मेदार लोग आज दुख भोग रहे हैं और उनकी पार्टी भी इसका खामियाजा भुगत रही है।




