Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का चालान पेश

    August 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा

    August 14, 2026

    छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति, आदेश जारी

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का चालान पेश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा
    • छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति, आदेश जारी
    • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की मुलाकात, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया अभिनंदन
    • दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन, राष्ट्र-समाज के योगदान को किया याद
    • विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’
    • स्टडी लीव लेकर पढ़ाई कर चुके कर्मचारियों को झटका, हाईकोर्ट ने दोबारा NOC की याचिका खारिज की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति, आदेश जारी

    छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति, आदेश जारी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 14, 2026Updated:August 14, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    नुआखाई पर स्थानीय अवकाश की तिथि में बदलाव: अब 28 अगस्त को रहेगी छुट्टी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 46 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण (RERA Appellate Tribunal) रायपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

    यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 47(1) के अधीन की गई है। अध्यक्ष का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 05 वर्ष अथवा 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा। अध्यक्ष के पद से संबंधित अन्य सेवा शर्तें पृथक रूप से निर्धारित की जाएगी।

    RERA अपीलीय अधिकरण की भूमिका

    भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम 2016 का उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र को विनियमित एवं प्रोत्साहित करना, परियोजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा आवंटियों/उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और विवादों के त्वरित निपटारे के लिए प्रभावी व्यवस्था स्थापित करना है। इसी उद्देश्य से अधिनियम के अध्याय VII के अंतर्गत भू-संपदा अपीलीय अधिकरण की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

    अपीलीय अधिकरण का प्रमुख कार्य RERA प्राधिकरण अथवा निर्णयन अधिकारी (Adjudicating Officer) के आदेश, निर्णय या निर्देश से असंतुष्ट पक्षों की अपीलों की सुनवाई करना है। अधिकरण आवश्यकतानुसार अंतरिम आदेश पारित कर सकता है तथा संबंधित अभिलेखों को मंगाकर आदेश या निर्णय की वैधानिकता, औचित्य एवं शुद्धता की जांच कर सकता है। अधिनियम में अपीलों का यथासंभव शीघ्र निपटारा करने का भी प्रावधान है।

    अधिकरण को अपने कार्यों के निर्वहन के लिए सिविल न्यायालय के समान कुछ महत्वपूर्ण शक्तियां प्राप्त हैं, जिनमें व्यक्तियों को समन करना, शपथ पर परीक्षण करना, दस्तावेज प्रस्तुत कराने की मांग करना तथा शपथ-पत्र पर साक्ष्य स्वीकार करना शामिल है। अधिकरण प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसार कार्य करता है।

    रजनी दुबे की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में RERA से संबंधित अपीलों एवं विवादों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं त्वरित निराकरण को और अधिक गति मिलने की अपेक्षा है। इससे रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा आवंटियों एवं अन्य हितधारकों के हितों के संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का चालान पेश

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की मुलाकात, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया अभिनंदन

    दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन, राष्ट्र-समाज के योगदान को किया याद

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.