Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-

    August 17, 2026

    शिक्षकों की कमी से भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
    • गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-
    • शिक्षकों की कमी से भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
    • नियमितीकरण की मांग पर हाई कोर्ट सख्त, नगर निगम को 3 महीने में लेना होगा फैसला
    • महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री से 300 किलो पनीर सील
    • भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल
    • रायपुर पहुंचे बाबा रामदेव बोले- शिक्षा-चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की जरूरत
    • हथियारबंद डकैती की तीन घटनाओं का खुलासा, बांकीमोंगरा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर पहुंचे बाबा रामदेव बोले- शिक्षा-चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    रायपुर पहुंचे बाबा रामदेव बोले- शिक्षा-चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 17, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। योगगुरु बाबा रामदेव रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। भोपाल से देहरादून जाते समय देहरादून में खराब मौसम के कारण उन्होंने रायपुर में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया है। बाबा रामदेव सोमवार सुबह देहरादून के लिए रवाना होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने देश की मौजूदा परिस्थितियों, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

    भारतीय बचपन खतरे में है- बाबा रामदेव

    बाबा रामदेव ने कहा कि देश में न हिंदू, न मुसलमान, न क्षत्रिय, न ब्राह्मण समेत अन्य कोई भी जाति खतरे में नहीं है। खतरे में भारतीय बचपन है। देश की जवानी, देश का वर्तमान, देश का भविष्य खतरे में है। कुछ लोग आंदोलनों के लिए देश के बचपन का इस्तेमाल कर रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन होना चाहिए। देश की शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गहरे प्रश्न हैं। व्यक्ति केंद्रित व्यवस्था नहीं होनी है।

    राष्ट्रगीत को लेकर देश में सियासत पर बयान

    कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर राष्ट्रगीत के अपमान के आरोप को लेकर देश में गरमाई सियासत पर बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने यह वीडियो अभी तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम से लेकर देश की एकता और अखंडता का सवाल है। इस पर सभी को एक होना चाहिए। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रहित और राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है।

    देश की व्यवस्थाओं को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान

    भारत देश की व्यवस्थाओं को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान देते हुए कहा कि केवल एक PM देश को ठीक कर देंगे, यह भी अपेक्षा पूरी तरीके से उचित नहीं है। नरेंद्र मोदी की नीतियों में बहुत कुछ देश में अच्छा हुआ है। बहुत से लोगों को बहुत कुछ अच्छा नहीं दिखता, यह गलत है। देश में सब कुछ अच्छा है, यह बात भी गलत है। हमें हमेशा न्यायपूर्ण दृष्टि से सोचना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि देश में समस्या केवल नौकरियों की नहीं है, पर्यावरण समेत अन्य मुद्दों की भी है। शिक्षा का व्यवसायीकरण होना खराब है। देश की शिक्षा और चिकित्सा अगर सुधारनी हो तो  सरकारी तंत्र का लाभ उठाने वालों को ध्यान देना चाहिए। सरकारी तंत्र का लाभ उठाने वालों के बच्चों को गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ना और गवर्नमेंट हॉस्पिटल में इलाज करना चाहिए। व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर पुरुषार्थ करने की आवश्यकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-

    शिक्षकों की कमी से भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

    नियमितीकरण की मांग पर हाई कोर्ट सख्त, नगर निगम को 3 महीने में लेना होगा फैसला

    महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री से 300 किलो पनीर सील

    भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.