Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-

    August 17, 2026

    शिक्षकों की कमी से भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
    • गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-
    • शिक्षकों की कमी से भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
    • नियमितीकरण की मांग पर हाई कोर्ट सख्त, नगर निगम को 3 महीने में लेना होगा फैसला
    • महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री से 300 किलो पनीर सील
    • भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल
    • रायपुर पहुंचे बाबा रामदेव बोले- शिक्षा-चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की जरूरत
    • हथियारबंद डकैती की तीन घटनाओं का खुलासा, बांकीमोंगरा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल

    भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 17, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। भिलाई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है। रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने की करीब चार से पांच घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। इस कथा का आयोजन बोल बम एवं कल्याण समिति द्वारा कराया जा रहा है।

    कलश यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल

    दरअसल, भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होना है। कथा से पहले रविवार को सेक्टर-5 मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच निकली इस यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा सेक्टर-5 मंदिर से शुरू होकर जयंती स्टेडियम स्थित कथा पंडाल में समाप्त हुई।

    भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना

    इसी भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने महिलाओं को निशाना बनाया। कलश यात्रा के दौरान करीब चार से पांच महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आने की जानकारी मिली है। घटना के बाद महिलाओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। भीड़ के बीच महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

    20 अधिकारियों समेत 700 से ज्यादा जवानों की लगाई गई ड्यूटी

    वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग के प्रयास की शिकायतें पुलिस को मिली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कलश यात्रा के दौरान हुई इन घटनाओं ने आयोजन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-

    शिक्षकों की कमी से भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

    नियमितीकरण की मांग पर हाई कोर्ट सख्त, नगर निगम को 3 महीने में लेना होगा फैसला

    महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री से 300 किलो पनीर सील

    रायपुर पहुंचे बाबा रामदेव बोले- शिक्षा-चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.