Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    महिला उत्पीड़न मामले में निलंबित IPS डांगी पर हाईकोर्ट सख्त, जवाब नहीं देने पर ऑफिसर-इन-चार्ज की होगी पेशी

    September 4, 2026

    रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

    September 4, 2026

    झीरम घाटी जांच आयोग पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, धरमलाल कौशिक की याचिका पर अब 2 सप्ताह बाद सुनवाई

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला उत्पीड़न मामले में निलंबित IPS डांगी पर हाईकोर्ट सख्त, जवाब नहीं देने पर ऑफिसर-इन-चार्ज की होगी पेशी
    • रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक
    • झीरम घाटी जांच आयोग पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, धरमलाल कौशिक की याचिका पर अब 2 सप्ताह बाद सुनवाई
    • अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
    • ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • राज्यपाल रमेन डेका ने निजी विश्वविद्यालयों को दिए सख्त निर्देश, कहा- विद्यार्थियों का कल्याण हो सर्वोच्च प्राथमिकता
    • रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

    साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 3, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। डिजिटल युग में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। इससे सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। यह बात छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास, किसान कल्याण तथा आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने कही। वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित “साइबर जागृति अभियान” के तहत एक दिवसीय कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विशिष्ट अतिथि तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

    15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा विशेष अभियान

    छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक छः सप्ताह का “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बैंक खाताधारकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना है।

    चार वर्षों में 12 गुना बढ़े साइबर अपराध

    कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने चिंताजनक आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि बीते चार सालों में देश के भीतर साइबर अपराधों में 12 गुना और ठगी की राशि में 40 गुना की वृद्धि हुई है। वर्तमान में देश में प्रतिदिन लगभग 61 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो रही है। साइबर ठग लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे लोगों को अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।

    पुलिस ने बताए बचाव के ये प्रमुख उपाय

    व्यक्तिगत जानकारी न बांटें, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP), बैंक खाता विवरण, पासवर्ड या एटीएम पिन साझा न करें। किसी भी संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। फर्जी नौकरी, निवेश योजनाओं, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग कॉल या सोशल मीडिया पर मिलने वाले प्रलोभनों और धमकियों पर विश्वास न करें।

    ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें संपर्क

    रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध या वित्तीय ठगी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक, कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता, विभिन्न विभागों के संचालक, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    महिला उत्पीड़न मामले में निलंबित IPS डांगी पर हाईकोर्ट सख्त, जवाब नहीं देने पर ऑफिसर-इन-चार्ज की होगी पेशी

    रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

    झीरम घाटी जांच आयोग पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, धरमलाल कौशिक की याचिका पर अब 2 सप्ताह बाद सुनवाई

    अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    राज्यपाल रमेन डेका ने निजी विश्वविद्यालयों को दिए सख्त निर्देश, कहा- विद्यार्थियों का कल्याण हो सर्वोच्च प्राथमिकता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.