Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    महिला उत्पीड़न मामले में निलंबित IPS डांगी पर हाईकोर्ट सख्त, जवाब नहीं देने पर ऑफिसर-इन-चार्ज की होगी पेशी

    September 4, 2026

    रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

    September 4, 2026

    झीरम घाटी जांच आयोग पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, धरमलाल कौशिक की याचिका पर अब 2 सप्ताह बाद सुनवाई

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला उत्पीड़न मामले में निलंबित IPS डांगी पर हाईकोर्ट सख्त, जवाब नहीं देने पर ऑफिसर-इन-चार्ज की होगी पेशी
    • रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक
    • झीरम घाटी जांच आयोग पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, धरमलाल कौशिक की याचिका पर अब 2 सप्ताह बाद सुनवाई
    • अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
    • ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • राज्यपाल रमेन डेका ने निजी विश्वविद्यालयों को दिए सख्त निर्देश, कहा- विद्यार्थियों का कल्याण हो सर्वोच्च प्राथमिकता
    • रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन

    रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 3, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। गणेश उत्सव के दौरान राजधानी में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कालीबाड़ी स्थित यातायात सभागार में पुलिस अधिकारियों और गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में शहर की करीब 50 गणेश उत्सव समितियों के लगभग 100 पदाधिकारी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने समितियों को उत्सव के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

    सुरक्षित स्थान पर ही बनाए जाएं पंडाल

    पुलिस ने गणेश उत्सव समितियों से पंडाल के लिए सुरक्षित और उपयुक्त स्थान का चयन करने को कहा। साथ ही आयोजन से पहले आवश्यकता के अनुसार पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से अनुमति तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    बिजली के तार और ट्रांसफार्मर से रखें दूरी

    सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने पंडालों की लोकेशन को लेकर विशेष सावधानी बरतने की बात कही। समितियों को ऐसे स्थान पर पंडाल नहीं बनाने की हिदायत दी गई, जहां से बिजली के तार गुजरते हों। इसके अलावा पंडाल के आसपास ट्रांसफार्मर होने की स्थिति में भी पर्याप्त दूरी बनाए रखने को कहा गया।

    पुलिस ने भीड़ और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पंडाल के आसपास यातायात व्यवस्था को प्रभावित न होने देने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।

    कानून-व्यवस्था और यातायात पर रहेगा फोकस

    बैठक में गणेश उत्सव के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस ने समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी अप्रिय स्थिति या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने को कहा।

    रायपुर पुलिस का उद्देश्य गणेश उत्सव को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    महिला उत्पीड़न मामले में निलंबित IPS डांगी पर हाईकोर्ट सख्त, जवाब नहीं देने पर ऑफिसर-इन-चार्ज की होगी पेशी

    रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

    झीरम घाटी जांच आयोग पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, धरमलाल कौशिक की याचिका पर अब 2 सप्ताह बाद सुनवाई

    अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

    साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.