Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा

    September 16, 2026

    सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा में बड़ा बदलाव, अब 45 वर्ष तक आवेदन की अनुमति, आदेश जारी

    September 16, 2026

    डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
    • सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा में बड़ा बदलाव, अब 45 वर्ष तक आवेदन की अनुमति, आदेश जारी
    • डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड पर होगी योजनाओं की जिलेवार निगरानी, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
    • भंडारा सड़क हादसा: घायलों से मिलने एम्स पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, डॉक्टरों से ली उपचार की जानकारी
    • युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • सरकारी धन का होगा Just-in-Time इस्तेमाल, छत्तीसगढ़ में लागू होगा S-SNA मॉडल
    • गुढ़ियारी थाना विवाद गरमाया, भाजयुमो नेता पर आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भंडारा सड़क हादसा: घायलों से मिलने एम्स पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, डॉक्टरों से ली उपचार की जानकारी

    भंडारा सड़क हादसा: घायलों से मिलने एम्स पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, डॉक्टरों से ली उपचार की जानकारी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 16, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के लोगों से उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने एम्स रायपुर पहुंचकर मुलाकात की। मंगलवार देर शाम रायपुर एम्स पहुंचे श्री शर्मा ने घायलों और उनके परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी मुलाकात कर घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की तथा सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्राम बांधाटोला निवासी पांच वर्षीय लुकेश पटेल, दो वर्षीय डाली पटेल और 26 वर्षीय ललिता पटेल से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मासूम बच्चों सहित हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों के बीच पहुंचकर श्री शर्मा ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा हादसे के बाद लगातार परिवार जनों से संपर्क बनाए हुए हैं, अस्पताल में भर्ती से लेकर घायलों के उपचार तक निरंतर संपर्क कर पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

    दिवंगतों के घर पहुंचकर पहले ही जता चुके हैं संवेदना

    उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में दुर्घटना में दिवंगत हुए पीड़ितों के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। इसी दौरान उन्होंने हादसे में घायल लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा

    सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा में बड़ा बदलाव, अब 45 वर्ष तक आवेदन की अनुमति, आदेश जारी

    डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड पर होगी योजनाओं की जिलेवार निगरानी, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

    युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    सरकारी धन का होगा Just-in-Time इस्तेमाल, छत्तीसगढ़ में लागू होगा S-SNA मॉडल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.