Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात

    September 17, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य
    • सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात
    • PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर
    • सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट
    • PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-
    • बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम
    • संतोषी नगर में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गुढ़ियारी थाना विवाद गरमाया, भाजयुमो नेता पर आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    गुढ़ियारी थाना विवाद गरमाया, भाजयुमो नेता पर आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 16, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता पर तोड़फोड़ और थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की के आरोपों के विरोध में कांग्रेस का थाना घेराव जारी है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता थाना परिसर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन कर रहे हैं।

    कांग्रेस ने घटना को कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पुलिस थाने में इस तरह की घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    भाजयुमो नेता पर थाने में हंगामे का आरोप

    यह पूरा विवाद गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ। पुलिस ने निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को थाने लाया था।

    इसी दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने संबंधित व्यक्ति को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी रखने की बात कहे जाने के बाद विवाद बढ़ गया।

    तोड़फोड़ और TI से धक्का-मुक्की का आरोप

    कांग्रेस का आरोप है कि विवाद के दौरान थाना परिसर में तोड़फोड़ की गई और थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की की गई। इसी घटना को लेकर कांग्रेस ने आज थाना घेराव और धरना शुरू किया है।

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस थाने में पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस कार्रवाई के दौरान थाने पहुंचे थे समर्थक

    जानकारी के मुताबिक, डीजे के निर्धारित समय से अधिक देर तक बजने को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी कार्रवाई के बाद विवादित व्यक्ति को छुड़ाने के लिए समर्थकों के थाने पहुंचने की बात सामने आई।

    फिलहाल घटना से जुड़े आरोपों की पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते गुढ़ियारी थाने के बाहर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना अहम साक्ष्य

    सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, आयुष्मान और आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात

    PM मोदी के जन्मदिन पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएंगे 17 सितंबर

    सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.